Rahul Gandhi की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं की जा रही :स्टालिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2023

चेन्नई। द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को सवाल किया कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता क्यों बहाल नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या केंद्र सरकार राहुल से डर गई है? स्टालिन ने एक ट्वीट में कहा, “उच्चतम न्यायालय द्वारा दोषसिद्धि पर रोक लगाने के बावजूद राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल क्यों नहीं किया गया? उन्हें अयोग्य घोषित करने को लेकर दिखाई गई तत्परता अब क्यों गायब है? क्या भाई राहुल गांधी की संसद में मौजूदगी से भाजपा डर गई है?”

इसे भी पढ़ें: पुंछ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, एक आतंकवादी मारा गया

वहीं, भाजपा नेता नारायणन तिरुपति ने एक ट्वीट में कहा, संसद के अपने नियम और कानून हैं। राहुल गांधी इसके सदस्य थे और उन्होंने इसके नियमों का उल्लंघन किया। वह सर्वोच्च नहीं हैं। लोकतंत्र सर्वोच्च है। उनकी उपस्थिति से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि दुनिया जानती है कि वह बोलते हैं और फिर आंख मारते हैं।

प्रमुख खबरें

Maharashtra में समय पूर्व पेराई से देश का Sugar Production दोगुना होकर 23.59 लाख टन पहुंचा

Beauty Tips: बजट बचाकर पुराने सूट को दें नया अंदाज, बदलें Bottom Wear और Hairstyle

UP Assembly Election के लिए Congress दिसंबर में शुरू करेगी चुनावी अभियान

सर्दियों में Cracked Heels से हैं परेशान तो रात में आजमाएं ये 7 असरदार घरेलू नुस्खे