Prabhasakshi Exclusive: जम्मू ड‍िव‍ीजन में क्यों बढ़ रहा आतंकवाद, पुंछ-राजौरी इलाके में कहां हो रही चूक?

By अंकित सिंह | Dec 29, 2023

प्रभासाक्षी के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में ब्रिगेडियर डी.एस.त्रिपाठी (आर) जी से हमने हाल के दिनों में कश्मीर में बढ़े आतंकवाद की घटनाओं को लेकर सवाल पूछा। हमने पूछा जिस तरीके से कश्मीर में ऊपरी हिस्सों में आतंकवाद की घटनाओं में कमी हुई है लेकिन जिन क्षेत्रों में आतंकवाद की घटनाएं नहीं थी वहां बढ़ोतरी देखी जा रही है इसके पीछे की वजह क्या है? इसको लेकर कहां चूक हो रही है? इसके जवाब में ब्रिगेडियर त्रिपाठी ने कहा कि घाटी में आतंकवाद लगातार रहा है जबकि राजौरी और पुंछ के इलाके में पिछले कुछ सालों में आतंकी घटनाओं में लगातार कमी रही है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इन इलाकों में आतंकी घटनाएं नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि अभी कश्मीर घाटी में ठंड का मौसम है, बर्फबारी पढ़ने की संभावनाएं रहती है इसलिए आतंकवादियों की ओर से निचले इलाकों में अपने प्लान को अंजाम देने की कोशिश की जाती है। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Ukraine और Zelensky की कंगाली देखकर खुश हो रहे हैं Vladimir Putin, पूरे यूक्रेन पर जल्द ही लहरा सकता है रूसी झंडा

इसके बाद डी.एस.त्रिपाठी ने कहा कि कहीं तो कुछ कमी हुई है तभी इस तरह के वारदात इन इलाकों में फिर से शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि यह कमी हमारे फौजी की है, या हमारे सिस्टम की है, इस पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने इस बात को भी कहा कि हो सकता है कि जो हमारे सुरक्षा एजेंसी हैं, वह भी इन इलाकों को लेकर थोड़े ढीले पड़ गए होंगे। लेकिन आमतौर पर ऐसा होता नहीं है। शायद इस वजह से भी मामलों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सितंबर में भी इन्हीं इलाकों में हमारे जवान मारे गए थे। अब भी यही हुआ है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों से फौज में कमी की गई थी। शायद इस वजह से भी इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ भारतीय सेना और पैरामिलिट्री फोर्स को एक साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता है। 

प्रमुख खबरें

Prashant Bhushan के सत्ता परिवर्तन वाले बयान पर BJP का पलटवार, नितिन नवीन बोले- बेनकाब हुआ विपक्ष का एजेंडा

स्वायत्त AI Agents से सुरक्षा पर CERT-In की चेतावनी, सरकारी सूत्रों ने कहा कोई बड़ा डेटा समझौता नहीं हुआ

Delhi में 1 नवंबर से पुराने व्यावसायिक वाहनों की एंट्री बंद, Gurugram Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

TMC के प्रतिद्वंद्वी गुटों के दावों पर Election Commission 30 अक्टूबर को करेगा सुनवाई