Prabhasakshi's Newsroom: ओवैसी ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ को घेरा, कहा- मुस्लिमों की साक्षरता दर सिर्फ 58 फीसदी क्यों है ?

By अनुराग गुप्ता | Aug 12, 2021

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है ठीक वैसे ही विपक्षी खेमा सत्ताधारी पार्टी पर हमलावर होता हुआ नजर आ रहा है। बीते दिनों एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछा। इसके अलावा एक सकारात्मक खबर भी है। वो यह कि छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों द्वारा एक बस्ती का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा वंदना कटारिया का शानदार स्वागत हुआ। 

इसे भी पढ़ें: लालू यादव ने की जाति आधारित जनगणना की मांग, कहा- आंकड़ों से बहुसंख्यक का भला होता नहीं, हम क्या अचार डालेंगे 

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों का आशियानाछत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के लिए आशियाना बनाया गया है। इस आशियाने को खुद नक्सलियों ने तैयार किया है। यहां पर नक्सलियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। देश में आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए पहला टाउनशिप तैयार किया गया है। दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि 8 ONE ROOM सेट बनाए जा रहे हैं। 20 दुकानें तैयार की जा रही हैं। इसमें स्किल्स ट्रेनिंग दी जाएगी। जिसमें एसी से लेकर सभी प्रकार की ट्रेनिंग दी जाएगी।इस दौरान एक नक्सली ने बताया कि यहां पर सरकार की तरफ से जीने की तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। पहले पहाड़ों में न खाने को न नहाने को मिलता था लेकिन यहां पर सबकुछ मिल रहा है।घर वापसी पर वंदना कटारिया का जोरदार स्वागतओलंपियन हॉकी मैच में हैट्रिक लगाने वालीं वंदना कटारिया का शानदार स्वागत हुआ। हरिद्वार पहुंचने पर एयरपोर्ट से लेकर घर तक के पूरे रास्ते में जनसैलाब उमड़ा। घर पहुंचने पर वंदना कटारिया ने अपनी मां को गले लगाकर भावुक हो गईं। भारतीय महिला हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक में पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया। 

इसे भी पढ़ें: बस्ती में सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख 

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग का ब्रांड एंबेसेडर बनाया है। तोक्यो ओलंपिक में टीम के शानदार प्रदर्शन में अहम योगदान देने वाली हरिद्वार जिले के रोशनाबाद गांव की निवासी वंदना के लिए उत्तराखंड सरकार 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि की पहले ही घोषणा दी थी।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए