मोदी के ऐलान पर बवाल क्यों? 82 देशों ने लिया बड़ा फैसला!

By अभिनय आकाश | May 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐलान क्या कर दिया, जिससे पूरे भारत में बवाल मचा दिया गया। पीएम मोदी अब जो बोल रहे हैं वह बड़े फैसले 82 देश पहले ही ले चुके हैं। आपको वो तस्वीरें याद होंगी जब ईरान के लिए भारत के अलग-अलग राज्यों में मुस्लिमों ने करीब 600 करोड़ जमा कर लिए थे। इन लोगों ने अपनी मर्जी से यह किया। किसी ने इन पर दबाव नहीं डाला था। लोगों ने अपने घर से निजी गहने, सोने के हार, कैश सब ईरान के लिए दान कर दिया। लेकिन जब पीएम मोदी ने भारत के भले के लिए भारतीय लोगों से सिर्फ इतना कहा कि एक साल सोना ना खरीदें। ईंधन बचाएं और हो सके तो घर से काम करें। तो इस बात पर विपक्षी दलों, कट्टरपंथियों, वामपंथियों और बुद्धिजीवियों ने बवाल खड़ा कर दिया। पीएम मोदी ने जो अपील की है वह ना तो बहुत ज्यादा है और ना ही बहुत अनोखी है। वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने के लिए दुनिया इससे भी सख्त फैसले ले चुकी है। यह जानकर आपके होश उड़ जाएंगे कि 82 से ज्यादा देश और देशों के समूह वैश्विक ऊर्जा संकट से निपटने के लिए आपातकालीन फैसले बहुत पहले ही लागू कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: बर्बादी की तरफ बढ़ रहा अमेरिका, जिनपिंग ने घर बुलाकर की बेइज्जती तो ट्रंप ने बाइडेन पर फोड़ा ठीकड़ा

प्रतिशत के हिसाब से देखें तो अमेरिका में सबसे ज्यादा पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। उसके बाद कनाडा में चीन भी दाम बढ़ा चुका है। फ्रांस, जापान, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, रूस सब जगहों पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। लेकिन भारत वो इकलौता देश है जहां पर अभी तक पेट्रोल और डीजल के दाम नहीं बढ़े हैं। आप सोचिए कि 82 से ज्यादा देश यह आपातकालीन कदम पहले ही उठा चुके हैं। लेकिन भारत अभी तक इन चुनौतियों से लड़ता रहा। दुनिया में सबसे आबादी वाला देश भारत ही है और भारत ने इस चुनौती से निपटने के लिए अभी तक सबसे शानदार काम किया है। लेकिन जब दो दिन पहले भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से सिर्फ अपील की कि तेल बचाइए, सोना ना खरीदिए, विदेश यात्रा ना जाइए तो इस पर बवाल मचा दिया गया।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

FADA रिपोर्ट: सितंबर में EV रिटेल बिक्री 74 फीसदी उछली, 3.33 लाख यूनिट का रिकॉर्ड

लंच के बाद जंतर-मंतर जा रहे विपक्षी सांसद, राहुल गांधी बोले- अब वहीं देंगे धरना, हर FIR मेरे लिए मेडल