PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे के बीच चीन में क्यों मची है खलबली? जानें क्या है वजह

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के जिस दौरे पर रवाना हुए उससे चीन में खलबली है। खलबली इसलिए क्योंकि इस दौरे पर इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की डील होगी। इस डील के तहत इंडोनेशिया ब्रह्मोस मिसाइलों की खरीद का आर्डर देगा जो अब भारत में बनती है। इंडोनेशिया के साथ ब्रह्मोस मिसाइल की डील सिर्फ डिफेंस एक्सपोर्ट के लिहाज से ही नहीं बल्कि कई मायने में खास है। इस डील के साथ इंडोनेशिया तीसरा साउथ ईस्ट एशियाई देश है जो ब्रह्मोस का ऑपरेटर बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: PM Modi's visit to Indonesia: रक्षा, व्यापार से लेकर स्पेस तक, कई अहम Deals पर लग सकती है मुहर

एक बार लॉन्च होने के बाद ब्रह्मोस मिसाइल की गति इतनी भयानक और आक्रामक होती है कि दुश्मन के रेडार और मिसाइल डिफेंस सिस्टम के लिए इसे इंटरसेप्ट करना यानी रोकना नामुमकिन के बराबर है। इसे भारत के डीआरडीओ और रूस की एजेंसी एनपीओएम ने मिलकर विकसित किया है। यह दुनिया की सबसे तेज सुपर क्रूज मिसाइलों में से एक है। स्पीड मैग 2.8 यानी आवाज की गति से करीब तीन गुना। इसे जमीन, समुद्र और हवा कहीं से भी ल्च किया जा सकता है। यह 800 किमी की रेंज में किसी भी टारगेट को तबाह कर सकती है। डिफेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्रह्मोस सिर्फ चीन के साथ चयन हथियारों की होड़ या ताकत दिखाने तक सीमित नहीं है। बल्कि ये चीन पर भारत की एक बहुत बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत है। दक्षिण एशिया में जिन देशों को अपनी धौंध में रखता था चीन, अब वह ब्रह्मोस से लैस होकर उसे चुनौती देते नजर आ रहे हैं। खुद चीन एलओसी पर अपनी जिन सैन्यबेस को अजय मानकर निश्चिंत बैठा था, वह ब्रह्मोस के टारगेट रेंज में आने की वजह से पूरी तरह असुरक्षित हो चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

कौन हैं पूर्व IFS कृष्ण मोहन, जिन्हें चंपत राय के इस्तीफे के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी, बताया कैसे राम मंदिर ट्रस्ट का बढ़ाएंगे TRUST

Manipur के Ukhrul में बड़ा आतंकी हमला, Assam Rifles के काफिले पर Ambush में 2 जवान शहीद

PoK के 80000 लोगों का ऐलान, बॉर्डर खोलो हम भारत आ रहे हैं!

डॉ. Syama Prasad Mookerjee की जयंती: CM Saini बोले- देश की एकता-अखंडता के लिए जीवन समर्पित किया