West Bengal SIR: बंगाल में क्यों नहीं बढ़ी SIR की तारीख, मतदाता सूची से कट सकते हैं 58 लाख से अधिक नाम?

By अभिनय आकाश | Dec 12, 2025

चुनाव आयोग द्वारा राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) के बाद पश्चिम बंगाल की मतदाता सूची से कुल 58.8 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने की संभावना है। जनगणना प्रपत्रों के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची को साफ करने के अभियान के तहत 58 लाख 8 हजार 202 नाम हटाए जाने हैं। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार देर रात तक चली मतगणना के बाद हटाए जाने वाले नामों की कुल संख्या 58,08,002 हो गई है।

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के लिए SIR शेड्यूल में बदलाव, अब इस दिन जारी होगी नई मतदाता सूची

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का संशोधन

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का मसौदा 16 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। यदि सूची में कोई शिकायत या त्रुटि हो तो उसकी सूचना आयोग को दी जा सकती है। इन सूचनाओं के आधार पर सुनवाई की जाएगी। सभी साक्ष्यों की जाँच के बाद आयोग अंतिम सूची तैयार करेगा। राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) 4 नवंबर को गणना प्रपत्रों के वितरण के साथ शुरू हुआ, जो 11 दिसंबर तक जारी रहेगा। अंतिम मतदाता सूची 14 फरवरी, 2026 को जारी की जाएगी।

प्रमुख खबरें

कलकत्ता HC से Tulu Mandal को झटका, गैर-जमानती वारंट के खिलाफ याचिका खारिज

Imran Khan की पार्टी के कार्यकर्ताओं की हड्डी-पसली तोड़ने की तैयारी! Pakistan में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की संभावना के चलते खाली कराये जा रहे अस्पताल

Royal Enfield Classic 350 का नया Signature White वेरिएंट लॉन्च, कीमत ₹2.23 लाख

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह