सरकारी, निजी और स्कूल की बसों से प्रवासी मजदूरों को क्यों नहीं ला रही UP सरकार: अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2020

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिये सरकारी, निजी और स्कूली बसों को इस्तेमाल करना चाहिए। यादव ने एक ट्वीट में सवाल उठाया कि आम जनता को ये समझ नहीं आ रहा है कि जब सरकारी, निजी और स्कूलों की पचासों हज़ार बसें खड़े-खड़े धूल खा रही हैं तो प्रदेश की सरकार प्रवासी मज़दूरों को घर पहुंचाने के लिए इन बसों को सदुपयोग क्यों नहीं कर रही है? 

उन्होंने आगे कहा कि ये कैसी हठ है? बस की जगह बल का प्रयोग अनुचित है। बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से सक्रिय मामलों की संख्या 1847 है, अब तक 2783 लोग पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Burhan Wani को शहीद बताने पर भड़की VHP, पीडीपी नेता अब्दुल कबीर के निष्कासन की मांग

Love Series Review | डेटिंग ऐप्स और आधुनिक रिश्तों पर आधारित नई तमिल सीरीज़ लव में क्या है खास और कहां रह गई कमी?

BMW Group India ने घोषित किए Golf Cup विजेता, South Africa में खेलेंगे

R K Narayan Birth Anniversary: अंग्रेजी के प्रसिद्ध साहित्यकार थे R K Narayan, अंग्रेजी में हो गए थे फेल