The Kashmir Files के रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बीच 'जय संतोषी मां' की क्यों हो रही चर्चा, जब थिएटर्स बन गए थे मंदिर

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2022

नेशनल अवॉर्ड विनर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने न केवल भारतीय सिनेमा में एक नया आयाम स्थापित किया, बल्कि विश्व स्तर पर भी कई सारे कीर्तिमान स्थापित किए। 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। फिल्म की कमाई से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसे लेकर देशभर के लोगों की भावनाएं किस तरह से जुड़ गई है। दस दिनों में फिल्म 167 करोड़ रुपये कमा चुकी है. फिल्म के बजट के लिहाज से देखा जाए तो ये मूवी काफी आगे निकल गई है। इस तरह महज 14 करोड़ रुपए में बनी फिल्म कमाई के मामले में नित नये आयाम छू रही है। 

इसे भी पढ़ें: जनसमस्याओं से ध्यान बांटने के लिए कश्मीर फाइल के नाम पर ज़हर घोला जा रहा--दीपक शर्मा

शोले को दी ऐतिहासिक टक्कर

जय संतोषी मां फिल्म मात्र 5 लाख में बनी थी । पहले शो में मात्र 40 दर्शक थे। कुल कमाई थी 96 रुपये। दूसरे दिन 110 रुपये। रविवार को 200 रुपये। मगर सोमवार को ऐसा हुआ कि फिल्म को देखने भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बैलगाड़ियों पर लद कर गांवों से आने लगे । जूते चप्पल उतार कर हाल में घुसने लगे। अगरबत्तियां जलने लगीं। संतोषी मां के फोटो हाल के बाहर बिकने लगीं और इस फिल्म ने अपनी लागत का 100 गुना कमाया, मतलब 5 करोड़ रुपए। उसी साल रिलीज हुई शोले और दीवार से भी ज्यादा। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने दिए राजनीति से संन्यास के संकेत, कश्मीर में दिया भावुक भाषण

जय संतोषी मां का ये प्रदर्शन इस लिए भी खास हो जाता है क्योंकि उसके सामने शोले जैसी फिल्म रिलीज हुई थी। रमेश सिप्पी का निर्देशन अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार, अमजद खान, जया बच्चन जैसे कलाकार। आरडी बर्मन का संगीत, सलीम जावेद का लेखन। जबकि उसके सामने कानन कौशली, शली, भारत भूषण, आशीष कुमार, अनीता गुहा और कबीर खान जैसे कलाकार अहम किरदारों में नजर आए। फिल्म लगातार 10 हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर चलती रही। 

प्रमुख खबरें

13 गलत PIN के बाद हमेशा के लिए लॉक होगा Samsung फोन, जानिए नया सिक्योरिटी सिस्टम

Delhi to Agra Travel Guide: मानसून की फुहारों के बीच ताजमहल और Baby Taj का दीदार, एक दिन की छुट्टी के लिए परफेक्ट One-Day Trip

Best Monsoon Car Accessories: मानसून में कार को चमकदार और सुरक्षित रखने के लिए खरीदें ये जरूरी गैजेट्स

Hockey World Cup: भारत-पाकिस्तान के बीच करो या मरो का मैच, सेमीफाइनल पर निगाहें!