वेतन और भत्ते लेने के बावजूद विपक्ष के नेता की भूमिका क्यों नहीं निभा रहे केसीआर : रेवंत रेड्डी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2025

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी नेबुधवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर निशाना साधते हुएसवाल किया कि सरकार से वेतन और अन्य सुविधाएं प्राप्त करने के बावजूद वह विपक्ष के नेता की जिम्मेदारियां क्यों नहीं निभा रहे हैं।

मुख्य विपक्षी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर आपको पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। तेलंगाना के चार करोड़ लोग पूछ रहे हैं कि आप सभी सुविधाओं का आनंद लेने के बावजूद विपक्ष के नेता की भूमिका निभाए बिना अपने फार्महाउस में क्यों सो रहे हैं।

रेड्डी ने कहा, “क्या केसीआर पर लोगों को जवाब देने की जिम्मेदारी नहीं है? रेड्डी ने केसीआर पर यह हमला तीन दिन पहले बीआरएस की एक जनसभा में की गई उनकी तीखी आलोचना के बाद बोला है। जनसभा में केसीआर ने दावा किया था कि कांग्रेस सरकार पिछले साल दिसंबर में सत्ता संभालने के बाद से सभी मोर्चों पर विफल रही है।

प्रमुख खबरें

अधिकारियों पर CBI जांच के आदेश को Supreme Court में चुनौती देगी Punjab सरकार

British Airways के लंदन-शिकागो विमान की तकनीकी खराबी के बाद Heathrow पर आपात लैंडिंग

श्रीगंगानगर गुरुद्वारे में Rajasthan Police की कार्रवाई पर भड़के अकाल तख्त जत्थेदार, निष्पक्ष जांच की मांग

PCB से एनओसी न मिलने पर Pakistan Champions ने WCL सीजन तीन छोड़ा