Babri Masjid के चंदे का हिसाब क्यों नहीं? Ram Mandir मामले पर Brijesh Pathak का विपक्ष से तीखा सवाल।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2026

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर पैदा किया गया विवाद समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की साजिश का हिस्सा है। उन्होंने सवाल किया कि बाबरी मस्जिद के लिए एकत्र किए गए चंदे का क्या हुआ, इस बारे में कोई सवाल क्यों नहीं उठा रहा है। मिर्जापुर में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर पूछे गए एक सवाल से नाराज पाठक ने कहा, ‘‘बाबरी मस्जिद के लिए भी चंदा एकत्र किया गया था। उस पैसे का क्या हुआ, यह कोई नहीं पूछ रहा है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस केवल तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं और मुस्लिम वोट हासिल करने के लिए सनातन धर्म पर हमला कर रही हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘क्या आप पुलिस में हैं या हम? पुलिस इस मामले की निष्पक्ष जांच करेगी।’’ हालांकि, पाठक ने संवाददाताओं से विपक्षी नेताओं से बाबरी मस्जिद के लिए एकत्र किए गए चंदे के बारे में भी सवाल पूछने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही हैं। उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सीमावर्ती जिलों में अवैध रूप से संचालित मदरसों को आतंकवादी गतिविधियां संचालित करने के लिए धन मुहैया कराया जा रहा है। पाठक ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे संस्थानों की जांच कर रही है, अवैध रूप से संचालित मदरसों को बंद कराया जा रहा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जेल भेजा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था

Cricket Rivalry से गहरी दोस्ती तक: Irfan Pathan ने 20 साल बाद बताया Sangakkara के साथ हुए उस विवाद का सच

भुखमरी, कंगाली और दिवालीयपन के बावजूद पाकिस्तान आया नंबर-1, भारत 13वें नंबर पर, लेकिन किसमें?

हो गया खेल! भारत को रोककर खुद रूसी तेल खरीद रहा अमेरिका?