By एकता | Apr 20, 2023
दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का 20 अप्रैल की सुबह निधन हो गया है। पामेला ने 74 वर्ष की उम्र में मुंबई के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं, जिसके चलते 15 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। पामेला, यश चोपड़ा की पत्नी होने के साथ-साथ बॉलीवुड की एक मशहूर गायिका भी थी। उन्होंने 70 से लेकर 90 तक के दशक में कई फिल्मी गाने गाए। आज हम पामेला की जिंदगी के जुड़ा वो किस्सा सुनाने जा रहे हैं, जब यश चोपड़ा के बैनर तले बन रही फिल्म से उनकी पत्नी का गाना बिना बताए हटा दिया गया था।
सलीम-जावेद को अपने हिसाब से काम करने की आदत थी। बावजूद इसके दोनों ने पामेला द्वारा सुझाए गए सभी बदलावों को बिना कोई आपत्ति जताए मान लिया। हालाँकि दोनों लेखकों के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों लेखकों ने एडिटर बी. मंगेशकर के साथ मिलकर फिल्म में से पामेला द्वारा गाया हुआ एक गाना हटा दिया। पत्नी पामेला के गाने के बिना त्रिशूल का फाइनल कट देखकर डायरेक्टर यश काफी हैरान रह गए। उन्होंने एडिटर से इसके पीछे का कारण पूछा, जिसके जवाब में कहा गया कि इस गाने की वजह से फिल्म लंबी हो जाएगी। पामेला द्वारा गाये गए इस गाने के बोल और टाइटल के बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। हालाँकि, त्रिशूल में पामेला द्वारा गाया गया एक अन्य गाना 'जा री बहना जा' शामिल किया गया था।