अमरिंदर सरकार पर हमलावर रहने वाले सिद्धू क्यों हैं खामोश ? क्या है असल मामला

By अनुराग गुप्ता | Sep 09, 2021

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में अंतर्कलह अभी जारी है लेकिन प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू खामोश हो गए हैं। अपने बयानों से अपनी ही सरकार के होश उड़ा देने वाले सिद्धू खामोश क्यों हैं ? यह सवाल राजनीतिक गलियारों में काफी गूंज रहा है। आपको बता दें कि सिद्धू ने एक सप्ताह से कांग्रेस को लेकर अपने सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया है। हालांकि उन्होंने गुरुवार को किसानों से जुड़े मामलों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। 

आपको बता दें कि सिद्धू ने पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की थी। उसके बाद पंजाब विधानसभा सत्र में शामिल हुए। हालांकि सदन में उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया गया लेकिन उन्होंने बाहर भी मुंह नहीं खोला और पूरी तरह से चुप रहे। जबकि सत्र से पहले एक के बाद एक कई ट्वीट करके प्रदेश सरकार को निशाना बनाया था।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सिद्धू नए संगठनात्मक निकाय के गठन में व्यस्त हैं और लगभग हर रोज बैठकें कर रहे हैं और मीडिया से दूरियां बना रखी है।हाल ही में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने सिद्धू और अमरिंदर के बीच मनमुटाव की खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि दोनों के विवाद से भविष्य में पार्टी को फायदा होगा।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन