राष्ट्रपति चुनाव में हम मुर्मू का समर्थन क्यों करें, यशवंत सिन्हा हमारे उम्मीदवार: तृणमूल सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2022

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें और उनकी पार्टी के अन्य सांसदों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंगाल इकाई के नेतृत्व से एक पत्र मिला है, जिसमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा गया है। रॉय ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी के सांसद और विधायक संयुक्त गैर-भाजपा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते राज्यों का दौरा कर रही मुर्मू का शनिवार को पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसदों और विधायकों से मिलने के लिए कोलकाता जाने का कार्यक्रम है। 

इसे भी पढ़ें: देश में अघोषित आपातकाल है, नाममात्र का राष्ट्रपति संविधान नहीं बचाएगा : यशवंत सिन्हा

रॉय ने कहा, “हमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के हस्ताक्षर वाला एक पत्र मिला है, जिसमें तृणमूल सांसदों से राष्ट्रपति चुनाव में राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट देने की अपील की गई है। उन्होंने दावा किया है कि मुर्मू की जीत तय है और लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मानदंडों को मजबूत करने के लिए हम सभी को उन्हें वोट देना चाहिए।” हालांकि, तृणमूल सांसद ने मुर्मू का समर्थन करने की किसी भी संभावना से इनकार किया। उन्होंने सवाल किया, “जब विपक्षी दलों ने मिलकर यशवंत सिन्हा को मैदान में उतारा है तो हम राजग उम्मीदवार का समर्थन क्यों करें? हम सिन्हा के पक्ष में मतदान करेंगे।” 

प्रमुख खबरें

नेपाल की फेवा झील में तैरते समय बड़ा हादसा, डूबने से बिहार के भारतीय पर्यटक की हुई मौत

कोटा के सरकारी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी में झड़प

नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत महेंद्रगिरि, समुद्री हितों की रक्षा के लिए तैयार: राजनाथ सिंह

World Cup में हार के बाद Portugal टीम में बड़ा फेरबदल, Cristiano Ronaldo पर बोले नए कोच Jorge Jesus