भाजपा ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- राजस्थान के रेप मामलों में चुप्पी क्यों ?

By अनुराग गुप्ता | Aug 04, 2021

नयी दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पीड़ित परिवार के साथ मुलाकात पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि रेप पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली में नांगलराय में जिस प्रकार से एक नन्हीं सी बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है, हम सब उसकी घोर निंदा करते हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से सजग होकर इसपर काम कर रही है, 4 से अधिक लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उच्चतम न्यायालय कमीशन और जॉइंट सीपी पुलिस भी पीड़िता के घर गए थे। 

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने विधानसभा सत्र में बलात्कार पर हो रही चर्चा पर ये जवाब दिया था कि दलित महिलाएं बलात्कार के झूठे केस दर्ज कराती हैं। विधानसभा के पटल पर उन सारे एनजीओ पर उंगली उठाई गई थी, जो दलित अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते हैं। 

यहां देखें पूरी प्रेस वार्ता:-  

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल