'महिलाओं की कामुकता पर मौन क्यों हो जाते हैं लोग', फीमेल सेक्सुएलिटी को लेकर अदिति पोहनकर ने कही बड़ी बात

By प्रिया मिश्रा | Jun 24, 2022

आज के समय में सिल्वर स्क्रीन पर महिला प्रतिनिधित्व की बात करें, तो बहुत कुछ बदल गया है। लेकिन एक्ट्रेस अदिति पोहनकर को लगता है कि फीमेल सेक्सुएलिटी यानी महिला कामुकता के विषय में अभी भी लोगों में झिझक है। नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज She में मुख्य भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस का कहना है कि वह एक ऐसे प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुश हैं जो इस विषय से पीछे नहीं हटती।

इसे भी पढ़ें: ईशा गुप्ता ने रिवीलिंग गाउन में दिखाई अपनी कर्वी बॉडी, लगा था ऐसी जगह कट, तस्वीर Zoom करने पर हो जाएंगे मजबूर

अदिति ने आगे कहा कि पुरुषों का चित्रण इससे बिलकुल अलग होता है। उन्होंने कहा, "पुरुष हर चीज के बारे में बहुत खुले होते हैं। उदाहरण के लिए, यदि आप एक विशिष्ट सुहागरात दृश्य देखते हैं, तो एक आदमी को एक कमरे के अंदर धकेल दिया जाता है जहां उसकी दुल्हन बैठी है और उसका इंतजार कर रही है। ऐसा महिलाओं के साथ क्यों नहीं हो सकता?"

इसे भी पढ़ें: फिल्म सम्राट पृथ्वीराज क्यों हुई फ्लॉप? निर्माता ने अक्षय कुमार के सिर फोड़ा ठीकरा

आपको बता दें कि अदिति वेब सीरीज आश्रम और लव सेक्स और धोखा (2010) में भी नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस का मानना ​​है कि यह बाहरी समाज में सेक्सिज्म के सामान्य होने का परिणाम हो सकता है। "मैं पुरुष और महिला की बात पर बहस नहीं करूंगी। लेकिन, महिलाओं को हमेशा रिसीवर माना जाता है। लेकिन हमें इसे हर बार दिखाने की जरूरत नहीं है। चपाती अगर गोल बनती है तो मम्मी ने बनाया होगा, टेढ़ी है तो आदमी ने। मेरे पापा गोल चपाती बनाते हैं। इस तरह की चीजें कई चीजों को अलग करती हैं।" अदिति आगे कहती हैं, "महिलाएं रिसीवर और दाता हैं लेकिन भावना, समझ, जीवन और प्यार में हैं।"

अदिति के मुताबिक न केवल उस वेब शो का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस करती हैं, जो महिला कामुकता के विषय को छूता है। बल्कि इस बात से भी खुश हैं कि निर्माताओं ने इसे बहुत ही सालीन ढंग से बनाया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका