राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह के ट्वीट को रिट्वीट कर पूछा सवाल, कहा- दुख जताने में क्यों लगा दो दिन का समय ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों की शहादत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान में ‘चीन का उल्लेख नहीं होने’ पर बुधवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि ‘गुमराह करने’ के बजाय उन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यह सवाल भी किया कि जवानों की शहादत पर दुख प्रकट करने में राजनाथ सिंह को दो दिन का समय क्यों लगा? उन्होंने रक्षा मंत्री के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, ‘‘ अगर यह (शहादत) बहुत पीड़ादायक था तो फिर आपने अपने ट्वीट में चीन का नाम क्यों नहीं लिया? दुख जताने में दो दिन का समय क्यों लगा? जब हमारे जवान शहीद हो रहे थे तो आपने रैलियां क्यों संबोधित कीं? आप क्यों छिप गए और ‘क्रोनी मीडिया’ द्वारा सेना को जिम्मेदार ठहराने दिया?’’ 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा