अहमद पटेल के बचाव में उतरीं उनकी बेटी मुमताज, बोलीं- पिता के नाम में अभी भी है वजन, केंद्र ने क्यों नहीं चलाया मुकदमा ?

By अनुराग गुप्ता | Jul 16, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा लगाए गए आरोपों के बचाव पर उनकी बेटी मुमताज पटेल ने मोर्चा संभाला है। दरअसल, 2002 में हुए गुजरात दंगों को लेकर विशेष जांच दल (एसआईटी) का हलफनामा सामने आने के बाद अहमद पटेल पर आरोप लगाए जा रहे हैं। जिसको लेकर बेटी मुमताज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अहमद पटेल के नाम में अभी भी वजन है, इसीलिए उनके नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है।

आपको बता दें कि एसआईटी ने गिरफ्तार कार्यकता तीस्ता सीतलवाड़ की जमानत याचिका का विरोध करते हुए एक हलफनामे में दावा किया कि वह 2002 दंगों के बाद राज्य सरकार को गिराने के लिए अहमद पटेल द्वारा रची बड़ी साजिश का हिस्सा थीं।

बचाव में उतरी कांग्रेस

अहमद पटेल का बचाव करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एसआईटी की ओर से अहमद पटेल के खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं तथा यह 2002 के सामूहिक हत्या मामले में अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने की प्रधानमंत्री मोदी की एक व्यवस्थित रणनीति का हिस्सा है।

विपक्षी पार्टी ने एक बयान में आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की राजनीतिक प्रतिशोध वाली मशीन उन लोगों को भी नहीं छोड़ती जो उनके राजनीतिक विरोधी रहे और अब इस दुनिया में नहीं रहे। यह एसआईटी अपने राजनीतिक आकाओं की धुन पर नाच रही है और उसे जो कहा जाएगा वही करेगी।

इसे भी पढ़ें: चुनाव आते ही किसी मुस्लिम नेता का नाम लाती है भाजपा, अहमद पटेल का नाम लेने पर PM मोदी पर बरसी कांग्रेस 

भाजपा ने पूछा सवाल

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के बयान को शरारतपूर्ण बताया और पूछा कि जब सुप्रीम कोर्ट ने सीतलवाड़ तथा अन्य आरोपियों की आलोचना की थी तो क्या वह भी दबाव में था। भाजपा नेता ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस तरह-तरह के इनकार करने वाले बयान तैयार कर रही है और तारीख बदलकर उन्हें जारी कर रही है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा