'PDA की बात करने वाले अब क्यों कर रहे DNA की बात', अयोध्या रेप केस पर शहजाद पूनावाला का अखिलेश पर वार

By अंकित सिंह | Aug 05, 2024

अयोध्या रेप केस मामले में राजनीति तेज होती दिखाई दे रही है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार कार्रवाई कर ही है तो वहीं, विपक्ष इसपर सवाल खड़े कर रहा है। विवाद उस समय बढ़ गटा जब अखिलेश ने इस मामले को लेकर डीएनए जांच की मांग कर दी। इसी को लेकर भाजपा हमलावर है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज कहा कि अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी चुनाव में PDA करती है लेकिन जब 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार हुआ और बलात्कारी 65 वर्षीय मोईद खान अयोध्या में समाजवादी पार्टी का बड़ा नेता है, तब वे डीएनए और नार्को टेस्ट की बात कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Ayodhya बलात्कार पीड़िता के परिजन से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कहा- दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा

अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट में लिखा था कि कुकृत्य के मामले में जिन पर भी आरोप लगा है उनका DNA TEST कराकर इंसाफ़ का रास्ता निकाला जाए न कि केवल आरोप लगाकर सियासत की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी हो उसे क़ानून के हिसाब से पूरी सज़ा दी जाए, लेकिन अगर DNA TEST के बाद आरोप झूठे साबित हों तो सरकार के संलिप्त अधिकारियों को भी न बख्शा जाए। यही न्याय की माँग है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी

प्रमुख खबरें

स्व-देखभालः स्वस्थ व्यक्ति से विश्वकल्याण की भारतीय दृष्टि

Amaal Mallik ने Tanishk Bagchi पर साधा निशाना, गानों की चोरी का लगाया आरोप

CJI का मीडिया पर गुस्सा: बोले- कोई Petition दायर नहीं हुई, सुनवाई से इनकार की खबरें पूरी तरह फेक हैं

Monsoon Session: Parliament में गतिरोध जारी, पांचवें दिन भी विधायी कामकाज ठप, NEET पर बवाल