Prabhasakshi NewsRoom: Kathmandu में योगी के पोस्टर लहराये गये, अब CM Yogi से मिले नेपाली राजदूत, चक्कर क्या है?

By नीरज कुमार दुबे | Apr 02, 2025

हाल ही में खबर आई थी कि नेपाल की राजधानी काठमांडू में प्रदर्शनकारियों ने अपने देश को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर लहराये थे। अब खबर आई है कि भारत में नेपाल के राजदूत शंकर शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर नेपाल-भारत संबंधों पर चर्चा की है। हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी हिंदूवादी छवि के चलते नेपाल में पोस्टर ब्वॉय बन चुके हैं। ऐसे में नेपाली राजदूत की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। हम आपको यह भी बता दें कि हिमालयी राष्ट्र नेपाल में राजशाही की बहाली की मांग को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ? UP CM ने पहली बार खुलकर दिया जवाब, बोले- राजनीति मेरे लिए...

बहरहाल, उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है लेकिन नेपाली मीडिया में प्रकाशित खबरों में कहा गया है कि इस मुलाकात के दौरान नेपाल में राजशाही समर्थक समूहों द्वारा हाल ही में किए गए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों पर भी चर्चा हुई है। हम आपको बता दें कि गत शुक्रवार को काठमांडू में हिंसक आंदोलन के दौरान पुलिस के साथ संघर्ष में दो आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गये थे।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य