उड़ती फ्लाइट में मुस्लिम शख्स को क्यों पड़ा थप्पड़, इस घटना के बाद कहां हो गया लापता?

By अभिनय आकाश | Aug 02, 2025

आपने सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो देखा होगा नहीं देखा तो हम बता देते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ जड़ दिया। क्रेबिन क्रूर उस यात्री को आगे की सीट की तरफ ले जा रहे थे तभी उसे थप्पड़ मारा जाता है। वीडियो में ये भी नजर आया कि कुछ अन्य यात्रियों ने थप्पड़ मारने वाले शख्स से नाराजगी भी जताई। क्रू मेबर्स ने भी इसका विरोध किया। एक यात्री तो यहां तक कहता है कि उसने थप्पड़ क्यों मारा? जिस पर पिटाई करने वाला शख्स कहता है कि ये परेशान कर रहा था। वीडियो के अनुसार थप्पड़ खाने वाले युवक की तबीयत बिगड़ जाती है। कुछ लोगों को ये कहते सुना गया कि उसे पैनिक अटैक आ रहा है। फ्लाइट अटेंडेंट पानी पिलाते हैं और उसे शांत रखने की कोशिश करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Air India के एक और विमान में आई तकनीकी खराबी, लंदन के लिए नहीं भर पाया उड़ान

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ित की पहचान हुसैन अहमद मजूमदार के रूप में हुई है, जिसे कोलकाता से सिलचर के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी थी, लेकिन वहां पहुंचा ही नहीं। ऐसा उसके परिवार ने आरोप लगाया। लापता युवक हुसैन अहमद मजूमदार मुम्बई में जिम ट्रेनर है। घटना के समय अपने गृहनगर कटिगोराह जा रहा था। सिलचर हवाई अड्डे पर उनका इंतजार कर रहे उनके परिवार के सदस्य परेशान हैं क्योंकि उनका फोन अभी भी उपलब्ध नहीं है और माना जा रहा है कि वह मुंबई में ही रह गया है।

प्रमुख खबरें

India vs New Zealand series squad | टेस्ट और दो अलग-अलग वनडे स्क्वॉड घोषित, रवींद्र जडेजा वनडे से बाहर, आकाश दीप की वापसी

Himachal Pradesh: शिमला के रामपुर में महसूस हुए Earthquake के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज

Tamil Nadu Heavy Rainfall Alert | तमिलनाडु में कुदरत का कहर! IMD ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया, चेन्नई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश की चेतावनी

CJP Connaught Place Tiranga March | दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई! अभिजीत दिपके प्रिवेंटिव डिटेंशन में, रिहाई के बाद भड़कीं AISA प्रमुख नेहा बोरा