राहुल की रैली से नदारद थे कांग्रेस नेता, निरुपम बोले- निकम्मा क्यों गैर हाजिर था?

By अनुराग गुप्ता | Oct 14, 2019

कांग्रेस की मुंबई इकाई के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी से असंतुष्ट चल रहे नेता संजय निरुपम ने मिलिंद देवड़ा पर एक बार फिर से निशाना साधते हुए कहा कि निकम्मा राहुल गांधी की रैली में क्यों गैर हाजिर था। निरुपम ने यह बात उस वक्त कही जब राहुल गांधी की मुंबई रैली में उनकी गैरहाजिरी पर सवाल उठे। 

इसे भी पढ़ें: अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था फिर भी मैं कुछ नहीं बोला: संजय निरुपम

निरुपम ने ट्वीट करके कहा कि राहुल गांधी की मुंबई में हुई रैली के दौरान मेरी गैर हाजिरी को लेकर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं और जो संदेह किया जा रहा है वह बेमतलब है, जरूरी पारिवारिक समारोह की वजह से मैं पूरे दिन व्यस्त था, उन्हें (राहुल गांधी) इसके बारे में पहले ही जानकारी दे दी थी, वह मेरे नेता हैं और मेरे लिए हमेशा रहेंगे। लेकिन निकम्मा क्यों गैर हाजिर था?

निरुपम ने अपने ऊपर उठ रहे सवालों पर तो कह दिया कि उन्होंने राहुल गांधी को इसके लिए सूचित कर दिया था लेकिन उन्होंने तंज कसते हुए कांग्रेस नेता पर सवाल खड़ा कर दिया। हालांकि यह सवाल किस नेता को लेकर उठाया गया है यह ट्वीट से साबित नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: जमीनी स्तर पर प्रतिक्रिया नहीं ले रही कांग्रेस, विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए नहीं करूंगा प्रचार: निरुपम

आपको बता दें कि बीते संवाददाताओ से बात करते हुए संजय निरूपम ने मिलिंद देवड़ा को 'निकम्मा' कहा था और उन्हें कांग्रेस पार्टी को नष्ट करने के लिए दोषी भी ठहराया था और अब उनके द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस ट्वीट को मिलिंद देवड़ा से जोड़ कर देख रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya