West Bengal: IPS अफसर ने चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी थी नौकरी, लेकिन हो गया बड़ा खेल, बीरभूम से बीजेपी उम्मीदवार का नामांकन क्यों हो गया खारिज?

By अभिनय आकाश | Apr 26, 2024

बीरभूम से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार देबाशीष धर का नामांकन शुक्रवार को रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वो 'नो ड्यूज सर्टिफिकेट' पेश करने में विफल रहे। इससे पहले देबाशीष धर ने पिछले महीने आईपीएस पद से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व आईपीएस देबासिस धर को नामांकित किया गया था लेकिन वह इस्तीफे के बाद नो ड्यूज सर्टिफिकेट दाखिल नहीं कर सके। इसे पहले ही भांपते हुए बीजेपी ने आखिरी दिन देबतनु भट्टाचार्य का नामांकन फाइनल कर दिया> सूत्रों के मुताबिक अब वह बीजेपी के आधिकारिक उम्मीदवार होंगे।

इसे भी पढ़ें: Sandeshkhali Case Update: वोटिंग के बीच बंगाल में CBI रेड, बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद और बम बरामद

इस बीच, चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के तीन लोकसभा क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 51.17 लाख मतदाताओं में से 31 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दार्जिलिंग, बालुरघाट और रायगंज लोकसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दार्जिलिंग में सबसे अधिक 32.75 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रायगंज और बालुरघाट में क्रमश: 32.51 प्रतिशत और 28.11 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारी ने बताया कि आयोग को अब तक 290 शिकायतें मिली हैं, जिनमें से ज्यादातर ईवीएम में खराबी से संबंधित हैं। दूसरे चरण की तीन सीटों के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार समेत कुल 47 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार