By Kusum | Jul 07, 2025
क्रिकेट जगत में इस समय युवा खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं। जहां इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में दोहरा शतक जड़ कर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है वहीं अब साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर ने डबल सेंचुरी जड़ रिकॉर्ड बुक हिला दी है। मुल्डर का दोहरा शतक इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने बतौर कप्तान अपने डेब्यू मैच में ये कमाल किया है। जी हां साउथ अफ्रीका की टीम इस समय जिम्बाब्वे के दौर पर हैं। जहां उन्हें दो टेस्ट मैच खेलने हैं। पहले टेस्ट में केशव महाराज ने कप्तानी की थी, लेकिन ग्रोइन इंजरी के कारण वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए।
करिश्मा तो तब हुआ जब उन्होंने अपनी पहली पारी में 250 रन का आंकड़ा छुआ। मुल्डर बतौर कप्तान डेब्यू मैच की पहली पारी में 250 रन का आकंड़ा छूने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं। उनसेपहले वर्ल्ड क्रिकेट में ये कारनामा कोई नहीं कर पाया।
वहीं वियान मुल्डर बतौर कप्तान डेब्यू टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले तीसरे साउथ अफ्रीकी और 70 सालों में पहले कप्तान बने हैं। जैकी मैकग्ल्यू ने 1955 में मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। कुल मिलाकर, वह डेब्यू मैच में शतक जड़ने वाले 34वें टेस्ट कप्तान हैं।