ओडिशा के नयागढ़ में पति की हत्या के आरोप में पत्नी और बेटा गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

ओडिशा के नयागढ़ जिले में पति की हत्या के आरोप में एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान नयागढ़ जिले के शिशिर साहू के रूप में की गई है।

सामंतराय ने बताया कि शुक्रवार रात जिले के बारामासीदंडा क्षेत्र स्थित दंपति के घर में हुई इस घटना में नमिता को मामूली चोटें आईं, जबकि अभिषेक पूरी तरह सुरक्षित है। सामंतराय ने बताया कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद नमिता ने अभिषेक की मदद से शिशिर पर पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दमकल कर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घर के अंदर से शिशिर का अधजला शव बरामद किया गया, इसके बाद पत्नी और पुत्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी और पुत्र ने अपराध कबूल कर लिया। प्रारंभिक जांच से संकेत मिला है कि पारिवारिक विवाद के कारण शिशिर की हत्या की गई। शिशिर नियमित रूप से घर नहीं आता था और घर पर भी कम ही रहता था।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद