Jharkhand में बिहार के न्यायिक मजिस्ट्रेट की पत्नी को गोली मारी गई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 18, 2026

झारखंड के गोड्डा जिले में शनिवार शाम को अज्ञात बदमाशों ने बिहार के सासाराम के एक न्यायिक मजिस्ट्रेट की 25 वर्षीय पत्नी को गोली मार दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान पथरगामा थाना क्षेत्र में सड़क पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और उन पर गोली चलाई। पथरगामा के थाना प्रभारी अधिकारी शिव दयाल ने बताया कि उनका पीछा कर रहे मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने उन्हें सड़क के एक सुनसान स्थान पर घेर लिया और तीन राउंड गोलियां चलाईं।

शिव दयाल ने बताया, ‘‘दो गोलियां पीड़िता को छूकर निकल गईं, जबकि एक गोली उनकी पीठ में जा लगी। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पथरगामा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे गोड्डा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उनकी हालत देखकर उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर (बिहार) के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने कहा कि इस मामले पर टिप्पणी करना अभी जल्दबाजी होगी और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एसपी ने कहा, ‘‘हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं और अपराधियों की तलाश कर रहे हैं। इस समय कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

हालांकि, पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि उसके पति ने उस पर गोली चलाने के लिए अपराधियों को सुपारी दी थी। तलाक का विवाद पिछले कुछ वर्षों से जारी था।’’ एसपी ने यह भी बताया कि महिला की हालत स्थिर है।

प्रमुख खबरें

Confirmed: भारतीय T20 Team में बड़ा बदलाव, Shreyas Iyer बने Captain, Suryakumar Yadav बाहर!

Cockroach Janta Party protest updates: कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से HC का इनकार, भारत रवाना हुए संस्थापक अभिजीत दीपके

इस्लाम कबूल करो, नहीं तो Job छोड़ो...Wipro में भी TCS जैसा कांड! पूर्व कर्मचारी का हैरान करने वाला खुलासा

युवा नहीं तो कौन करेगा?, Viral Video पर Army Captain के समर्थन में आए पूर्व सैन्य अधिकारी