धोनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी ने लिखा ये इमोशनल पोस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2020

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को भावनाओं पर काबू रखने के लिए जाना जाता है और उनकी पत्नी साक्षी को लगता है अपने जुनून को छोड़ने के लिए उन्होंने अपनी आंसुओं पर काबू पाया होगा। साक्षी ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर धोनी की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा कर उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी। साक्षी ने लिखा, ‘‘आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों और व्यक्तित्व पर गर्व है।’’ 

इसे भी पढ़ें: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर धोनी से कहा- आप हमेशा मेरे कप्तान रहोगे

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं पर काबू किया होगा। आपके भविष्य के लिए स्वास्थ्य, खुशी और शानदार चीजों की कामना करती हूं।’’ धोनी को शानदार नेतृत्व क्षमता और भावनाओं पर काबू रखने के लिए ‘कैप्टन कूल’ का तमगा दिया गया है। साक्षी ने अमेरिकी कवि माया एंजेलो के उद्धरण के साथ अपनी पोस्ट को समाप्त किया, ‘‘लोग आपके द्वारा कही गई बातों को भूल जाएंगे, लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों को भूल जाएंगे, लेकिन लोग यह कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला