Greater Noida में पत्नी की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति फरार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

ग्रेटर नोएडा के बिरौंडी गांव में बृहस्पतिवार शाम एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि शाम करीब पांच बजे जब ललित बंसल (55) अपनी पत्नी शशि बंसल (50) के साथ घर पर थे तो दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

उन्होंने बताया, ‘‘ इसी बीच ललित ने अपनी पत्नी को गोली मार दी।’’ सिंह ने बताया कि महिला को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों की शादी को 30 साल हो चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति फरार है और चार टीम उसकी तलाश कर रही है।

प्रमुख खबरें

2026 में कर्क राशि के लिए शुभ-अशुभ तिथियां: जानिये कब बरतें सावधानी, कब चमकेगी सफलता

रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल बालानंद शर्मा संभाली नेपाल की विदेश मंत्रालय की कमान, जानिए कौन हैं वे

नायडू का दावा, भारत की सभ्यतागत शक्ति और युवा बल बनेगा विश्वगुरु, आरएसएस के प्रयासों की सराहना

मोहन भागवत बोले: भारत को सिर्फ महाशक्ति नहीं, विश्व गुरु बनने का समय आया