पश्चिमी दिल्ली में चाकू घोंपकर पत्नी को मार डाला, शव कार में ही छोड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2024

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में 21 वर्षीय एक व्यक्ति ने चाकू घोंपकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और उसका शव अपनी कार में ही छोड़ दिया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, गौतम देर रात संदिग्ध हालात में बिना कमीज पहने घूम रहा था तभी रात एक बजकर 20 मिनट पर ख्याला पुलिस थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अजय ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ की तो घटना का खुलासा हुआ।

पूछताछ करने पर गौतम ने बताया कि उसने अपनी पत्नी मान्या (20) की हत्या कर उसका शव कार में ही छोड़ दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि मामले की पड़ताल की गई तथा पूछताछ जारी रखी गई जिसके बाद रघुबीर नगर निवासी गौतम ने पुलिस को बताया कि उसने मार्च में अपने परिवार की सहमति के बिना मान्या से शादी की थी।

अधिकारी ने बताया कि शादी के बाद भी वे अपने-अपने परिवार के साथ ही रह रहे थे और कभी-कभार मिलते थे। रविवार रात गौतम कार में राजौरी गार्डन इलाके के तितारपुर में मान्या से मिलने आया था।

एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘रात करीब 11 बजे मान्या ने जोर देकर कहा कि दोनों को एक साथ रहना चाहिए और इस बात को लेकर कार में ही दोनों के बीच बहस हो गई।’’ गौतम ने मान्या पर चाकू से कई वार किए।

अधिकारी ने बताया कि जब उसे आभास हुआ कि वह मर चुकी है तो उसने कार शिवाजी कॉलेज की लाल बत्ती के पास खड़ी कर दी और भागने की कोशिश कर रहा था, तभी हेड कांस्टेबल अजय ने उसे पकड़ लिया। अधिकारी ने बताया कि राजौरी गार्डन पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ने जो भी बात बताई है, उसकी पुष्टि की जा रही है।

प्रमुख खबरें

ED Raid Uttar Pradesh! सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर छापेमारी, लखनऊ और झांसी में ED की रेड से हड़कंप

राम मंदिर दान गबन मामले पर Uddhav Thackeray का बड़ा दांव! BJP के खिलाफ अब जिला स्तर पर राम रक्षा आंदोलन

West Bengal | बारुईपुर रेप-मर्डर केस में त्वरित न्याय! 11 साल की मासूम का हत्यारा ढेर, मां ने मांगी थी टुकड़े-टुकड़े करने की सजा

FIFA World Cup Egypt vs Argentina | जब काहिरा के एक कॉफी हाउस में जोश सिसकियों में बदला, अर्जेंटीना की जादुई वापसी