केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने अब मैदान में उतरेंगी पत्नी सुनीता, शुक्रवार से संभालेंगी चुनाव प्रचार का जिम्मा

By अंकित सिंह | Apr 26, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) नेता और दिल्ली की मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को घोषणा की कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल उनकी गिरफ्तारी के विरोध में अभियान में उतरेंगी। आतिशी के अनुसार, सुनीता केजरीवाल अपने पति के लिए आशीर्वाद मांगने और पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए व्यक्तिगत रूप से दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा में रोड शो की एक श्रृंखला का नेतृत्व करेंगी।

 

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: चुनावी दंगल में किसका होगा मंगल, अब हनुमान जी बनाएंगे राजनीतिक दलों के बिगड़े काम!


प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करने, उनके लिए आशीर्वाद मांगने और आप के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के लिए उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल खुद प्रचार में उतरेंगी। वह दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा की जनता से अरविंद के लिए आशीर्वाद मांगेंगी। अभियान का प्रारंभिक फोकस दिल्ली पर होगा, 27 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली लोकसभा में एक रोड शो होगा, इसके बाद 28 अप्रैल को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में एक रोड शो होगा।


दिल्ली की मंत्री ने कहा कि सुनीता केजरीवाल का अभियान कल से शुरू होगा, जिसकी शुरुआत दिल्ली से होगी। कल 27 अप्रैल को सुनीता जी पूर्वी दिल्ली लोकसभा में रोड शो करेंगी और पूर्वी दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल के लिए आशीर्वाद मांगेंगी। 28 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल जी पश्चिमी दिल्ली लोकसभा में रोड शो करेंगी और पश्चिमी दिल्ली की जनता से अरविंद केजरीवाल के लिए आशीर्वाद मांगेंगी। आप नेता ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की राजनीतिक रणनीति को जिम्मेदार ठहराया।

 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal के लिए राहत मांगना पड़ा महंगा, कोर्ट ने लगा दिया 75 हजार का जुर्माना, याचिका भी खारिज


आतिशी ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ''भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और उसके राजनीतिक हथियार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार करने से रोकने के लिए गिरफ्तार किया।'' उनका यह दांव उन पर ही उल्टा पड़ गया। दिल्ली, पंजाब और देशभर के लोग अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं और वे इस गिरफ्तारी का जवाब आप को वोट देकर देंगे।'' आतिशी के मुताबिक, गिरफ्तारी से दिल्ली, पंजाब और देशभर के लोगों के बीच अरविंद केजरीवाल के लिए समर्थन जुटा है।

प्रमुख खबरें

भारी बारिश के कारण केरल के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी, यात्रा पर प्रतिबंध

Mohini Ekadashi 2024: मोहिनी एकादशी का व्रत करने से मोहजाल से मिलती है मुक्ति, जानिए इसका महत्व

कांग्रेस का लक्ष्य एक साल के भीतर 32 लाख बेरोजगारों को सरकारी कर्मचारी बनाना है : Bhupendra Singh Hudda

Rahul Gandhi के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर साधा निशाना, जमशेदपुर की जनता को PM Modi ने याद दिलाई अपनी गारंटियां