पति के ऑफिस जाने के बाद 15 साल छोटे बॉयफ्रेंड से मिलने होटल जाती थी पत्नी, पति को पता चला तो...

By एकता | Feb 10, 2022

धीरे-धीरे लोग अपनी मेन्टल हेल्थ को लेकर काफी जागरूक हो रहे हैं। छोटी बड़ी बातों से अगर लोग परेशान हो रहे हैं तो वह डॉक्टर के पास जाने से हिचकिचाते नहीं हैं। ऐसा ही कुछ एक व्यक्ति ने किया जब उसे अपनी बीवी के एक्सट्रामैरिटल अफेयर के बारे में पता चला। अपनी बीवी की इस हरकत की वजह से ये व्यक्ति कई दिनों तक पहले परेशान रहा फिर उसने डॉक्टर से सलाह लेने का फैसला किया। आईये जानते हैं पूरा मामला क्या है।

इसे भी पढ़ें: इन तरीकों को अपनाकर कुछ अलग अदांज में सेलिब्रेट करें टेडी डे

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक खबर के मुताबिक, इस व्यक्ति ने एक मनोविज्ञान को अपनी कहानी सुनाते हुए बताया कि मैं एक शादीशुदा व्यक्ति हूँ मेरी 46 साल की पत्नी ने मुझे 15 साल छोटे युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाकर धोखा दिया है। जब मैंने उससे बात की तो उसने सच्चाई बताते हुए कहा कि वह पिछले डेढ़ महीने से उस आदमी के साथ शारीरिक संबंध बना रही थी। मेरी बीवी ने बताया कि जब मैं ऑफिस में होता था तो वह उस व्यक्ति से मिलती थी और दोनों शारीरिक संबंध बनाते थे। एक बार, जब मैं अपने बच्चों के साथ अपने माता-पिता के यहाँ गया था, तब मेरी बीवी दो रातों के लिए उसके साथ एक होटल में रुकी थी। मेरी बीवी ने स्वीकार किया कि यह एक गलती थी लेकिन मुझे पता है कि यह सब उसने जानबूझकर और अपनी इच्छा के अनुसार किया था। मैं अपनी बीवी के साथ सिर्फ बच्चों की वजह से रह रहा हूँ लेकिन पिछले 10 महीनों से मैं इस बात की वजह से चैन से सो नहीं पा रहा हूँ। मैं न अपनी बीवी को माफ़ कर सकता हूँ और न ही मैं भूल सकता हूं कि उसने क्या किया। मुझे क्या करना चाहिए?

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को 15 मिनट में वर्जिन बना सकता है ये कैप्सूल, ऑनलाइन हो रही है सेल

गुरुग्राम के आर्टेमिस अस्पताल में मनोविज्ञान की एचओडी डॉ रचना खन्ना सिंह इस मामले पर सलाह देते हुए कहा कि आपने जो साझा किया है, मैं उसे पूरी तरह समझ सकते हैं कि आप एक कठिन स्थिति में फँसे हुए हैं। पार्टनर की चीटिंग से जुड़े मुद्दे बहुत परेशान करने वाले और हर्ट करने वाले होते हैं। यह बात आपको लंबे समय से परेशान कर रही है यानी कि करीब 10 महीने से, मैं समझ सकती हूँ कि कि जो कुछ भी हुआ उसे माफ करना और भूलना आपके लिए आसान नहीं है। इसके बाद भी आपकी भलाई के लिए मैं आपको सलाह दूंगी कि आप उन्हें दिल से माफ़ कर दें, चाहें आपकी बीवी ने आपसे माफ़ी मांगी हो या नहीं। आप बात को जितना खीचेंगे उतना ही परेशान रहेंगे। अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपका आपकी बीवी के साथ रिश्ता ख़राब हो जायेगा और आपके बच्चों पर इसका बहुत ही बुरा असर पड़ेगा। इसलिए अपनी बीवी से बात करें और सब ठीक करने की कोशिश करें। अपने रिश्ते को एक और मौका देकर देखें, सब ठीक हो जायेगा।

प्रमुख खबरें

MCD के 2 इंजीनियर सस्पेंड, CM Rekha Gupta ने चावड़ी बाजार हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

Delhi में प्रदूषण का प्रकोप बढ़ा, India Gate समेत कई इलाकों में AQI 400 पार

INDIA गठबंधन रैली में न आने पर Youth Congress ने 7 राज्यों के 202 पदाधिकारी निलंबित किए, BJP ने कसा तंज

1857 विद्रोह नहीं, स्वतंत्रता संग्राम था, Home Minister Amit Shah ने वामपंथी सोच को घेरा