Sonam Raghuvanshi द्वारा रचे गये हनीमून हत्याकांड पर फिल्म बनाएंगे आमिर खान? अब एक्टर ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी

By रेनू तिवारी | Jul 22, 2025

पिछले 24 घंटों में, सोशल मीडिया और मनोरंजन पोर्टल आमिर खान से जुड़ी एक सनसनीखेज अफवाह से भरे हुए हैं। रिपोर्टों में कहा गया है कि अभिनेता कुख्यात मेघालय हनीमून मर्डर केस पर आधारित एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, जहाँ सोनम नाम की एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या की साजिश रची थी। यह खबर भले ही दिलचस्प हो, लेकिन बिना किसी पुष्टि के तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। अब एक्टर ने खबरों पर अपनी सफाई दी है।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने उन अफवाहों का खंडन किया है जिनमें कहा जा रहा था कि वह कुख्यात मेघालय हनीमून मर्डर केस पर आधारित एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। आपको बता दें कि सोनम नाम की एक महिला ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने नए पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हत्या की साजिश रची थी। आमिर खान ने इन दावों को खारिज करते हुए इन पर खुलकर बात की है। आमिर खान ने अब इन अटकलों पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। बॉलीवुड हंगामा को दिए गए एक संक्षिप्त लेकिन स्पष्ट जवाब में, अभिनेता ने कहा, "इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है।" उन्होंने आगे स्वीकार किया कि वे इस बात से हैरान हैं कि इस तरह की कहानियाँ आखिर शुरू कैसे होती हैं। उन्होंने इन सनसनीखेज दावों को खारिज करते हुए कहा, "सच कहूँ तो मुझे नहीं पता कि ये कहानियाँ कहाँ से शुरू होती हैं।"

इसे भी पढ़ें: दशकों तक खूबसूरत दिखने के लिए Angelina Jolie ने करवाया अपना लेज़र ट्रीटमेंट, कहा- कभी भी बेजान नहीं दिखना चाहतीं

प्रोजेक्ट चाहे जो भी हो, इस पर बातचीत अभी शुरुआती दौर में है और अभी तक किसी भी कलाकार का चयन तय नहीं हुआ है। यह मामला सोनम और राजा (29) का है, जिनकी शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और वे 20 मई को अपने हनीमून के लिए रवाना हुए थे। इसके ठीक तीन दिन बाद, यह जोड़ा शिलांग से 65 किलोमीटर दूर सोहरा के पास लापता हो गया। पुलिस ने बताया कि राजा का सड़ा-गला शव 2 जून को चेरापूंजी के वेइसाडोंग फॉल्स के पास 200 फुट गहरी खाई से बरामद हुआ था, जहाँ उसकी हत्या करके उसे फेंक दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: ब्रेन तक खून पहुंचाने वाली नस थी 75% ब्लॉक...अस्पताल से ड‍िस्चार्ज हुए राकेश रोशन ने बताया उनकी बीमारी कितनी घाटक थी?

एक हफ्ते बाद, "लापता" सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली और कुशवाहा और तीन हत्यारों - विशाल चौहान, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत - को सह-साजिशकर्ता बताया। चारों को इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

प्रमुख खबरें

Yuge Yugeen Bharat Museum: नॉर्थ ब्लॉक में 2027 तक खुलेगी पहली विथिका

Chandrababu Naidu ने UAE की कंपनियों को आंध्र प्रदेश के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश का न्योता दिया

Sonia Gandhi के संस्मरण पर विवाद, कश्मीर में CRPF पर हमला और दूध के बढ़े दाम

Iran ने US को दी सीधी चेतावनी, देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा Enriched Uranium