अल्लू अर्जुन से होगी अजय देवगन की भिड़ंत? Pushpa 2 से बॉक्स ऑफिस पर टरकाएगी Rohit Shetty की Singham Again

By रेनू तिवारी | Sep 13, 2023

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फिल्मों की भिड़ंत हमने कई बार देखी है। कई बार कुछ फिल्म निर्माता नुकसान से बचने के लिए फिल्म की रिजीज डेट को आगे बढ़ा देते हैं तो कई बार कुछ लोग अपनी फिल्म पर विश्वास दिखाते हुए रिलीज कर देते हैं। हाल ही में हमने अक्षय कुमार की ओएमजी 2 और गदर 2 की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर देखी। इस क्लैश में सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बाजी मारी। फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई भारत में की।

इसे भी पढ़ें: Etihad Airways की ब्रांड एंबेसडर बनीं Katrina Kaif, एयरलाइन का कमर्शियल एड करती आएंगी नजर

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 'सिंघम अगेन' के निर्माताओं ने 'पुष्पा 2' के साथ टकराव से बचने के लिए फिल्म की रिलीज को स्थगित करने की योजना बनाई है। क्या रोहित सचमुच अपनी फिल्म की रिलीज में देरी करना चाहते हैं? स्रोत के पास बताने के लिए एक अलग कहानी है।

क्या 'सिंघम अगेन' की रिलीज में होगी देरी?

एक सूत्र ने बताया, "ऐसी चर्चा है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म के साथ टकराव से बचने के लिए 'सिंघम अगेन' को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल, 'सिंघम अगेन' में देरी करने की कोई योजना नहीं है। यह पहले से ही तय तारीख पर रिलीज होगी।" हालाँकि, यदि भविष्य में कोई बदलाव होता है, तो स्टूडियो द्वारा आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

रोहित शेट्टी की फिल्म के बारे में

'सिंघम अगेन' रोहित शेट्टी की 'सिंघम' यूनिवर्स में तीसरी फिल्म है। फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। इस बार ट्विस्ट फिल्म में 'लेडी सिंघम' का किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण को लेकर आया है। चर्चा है कि वह फिल्म में अजय की बहन का किरदार निभा सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स

Tirupati Laddu मामला: सुप्रीम कोर्ट ने आंध्र प्रदेश से बाहर ट्रायल भेजने की याचिका खारिज की

Karnal में बोले अमित शाह, Rahul Gandhi ने संसद में हंगामा करने को कांग्रेस की कार्यशैली बनाया

2014, 2019 और 2024 में SIR नहीं फिर भी हारी कांग्रेस, करनाल की रैली में अमित शाह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना