मुंबई में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शिरकत करूंगा : अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2023

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में मुंबई में होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होंगे। एक कार्यक्रम से इतर जब संवाददाताओं ने केजरीवाल से पूछा कि क्या वह मुंबई में विपक्षी दलों की आगामी बैठक में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई जाऊंगा।

इसे भी पढ़ें: गाजीपुर में चार तस्कर गिरफ्तार, एक करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन बरामद

बेंगलुरु में आयोजित बैठक में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 26 दलों की लगभग चार घंटे तक चली बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन के नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया)’ की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि समन्वय के लिए 11 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी और मुंबई में अगली बैठक में एक संयोजक का चयन किया जाएगा। विपक्षी गठबंधन में शामिल 26 विपक्षी दलों में: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, आम आदमी पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), राष्ट्रीय जनता दल, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार), शिवसेना (यूबीटी), समाजवादी पार्टी, नेशनल कान्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल, एमडीएमके, कोंगुनाडु मक्कल देसिया काची (केएमडीके), वीसीके, आरएसपी, माकपा-माले (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कामेरावादी) और मनितानेया मक्कल कात्ची (एमएमके) शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

ईरान की तारीफ, टूट जाएगा NATO, जर्मनी पर ऐसे भड़ास निकालेंगे ट्रंप

माओवाद के बाद अब Counter-Intelligence पर Modi सरकार का पूरा Focus, निशाने पर विदेशी Spy Agencies

Delhi के लाखों Parents को बड़ी राहत, अब School Fees एक साथ वसूल नहीं सकेंगे स्कूल

BJP में शामिल होते ही AAP के बागी Sandeep Pathak पर शिकंजा, Punjab में गैर-जमानती FIR