क्या बिहार में होगा 5 डिप्टी CM? जाति और धर्म को आगे कर कांग्रेस ने ऐसे फंसाया महागठबंधन की सरकार में नया पेंच

By अभिनय आकाश | Aug 12, 2022

बिहार के महागठबंधन सरकार में नया पेंच फंस गया है। कांग्रेस की तरफ से राज्य में पांच उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग की गई है। बिहार के पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तरफ से ये मांग उठाई गई है। उनका कहना है कि जाति, धर्म के आधार पर हिस्सेदारी जरूरी है। इसलिए बिहार में एक नहीं बल्कि पांच डिप्टी सीएम होने चाहिए। इसको लेकर उन्होंने अपना फॉर्मूला भी दिया है। बिहार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा है कि पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, मुस्लिम और सवर्ण से एक-एक उप मुख्यमंत्री बनाए जाने चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में नई सरकार, BJP का नीतीश पर वार, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- राजद-जेडीयू के साथ आने से अपराध बढ़ा

बिहार में नई सरकार बन गई। नीतीश कुमार ने सीएम पद की और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली। लेकिन मंत्रालय पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। गृह मंत्रालय को लेकर मामला अभी भी फंसा हुआ है। यही बड़ा चेंज बताया जा रहा था। पिछली बार जब नीतीश और तेजस्वी साथ थे तो नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय था। लेकिन इस बार कहा ये जा रहा है कि तेजस्वी गृह मंत्रालय का जिम्मा संभालना चाहते हैं। तेज प्रताप यादव पिछली बार की तरफ इस बार भी स्वास्थ्य मंत्रालय चाहते हैं। लेकिन उनको ये मिल पाएगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है। तेजस्वी इस बार स्वास्थ्य मंत्रालय किसी अनुभवी नेता को दिए जाने की बात कहते नजर आए। जीतन राम मांझी की हम ने 2 मंत्री पद की मांग की है। लेकिन फिलहाल 2015 के फॉर्मूले पर ही महागठबंधन में बात बन सकती है। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल