Jajpur Assembly Seat: क्या जाजपुर विधानसभा सीट पर बीजेडी बरकरार रख पाएगी जीत या भाजपा जमाएगी कब्जा

By अनन्या मिश्रा | May 27, 2024

ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी चल रहे हैं। अब तक तीन चरणों का मतदान संपन्न हो गया है। वहीं चौथे चरण का मतदान 1 जून को होना है। 1 जून को 42 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इन्हीं सीटों में से एक सीट जाजपुर विधानसभा सीट है। बता दें कि इस सीट पर भी आखिरी चरण में मतदान होना है। बता दें कि साल 2019 के चुनाव के मुकाबले इस सीट पर इस बार काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। तो आइए जानते हैं जाजपुर विधानसभा सीट का समीकरण।

इसे भी पढ़ें: Nayagarh Assembly Seat: नयागढ़ सीट पर अरुण कुमार साहू और प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह के बीच मुख्य मुकाबला

इस बार यानी की साल 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने ने इस सीट से आकाश दास नायक को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि आकाश दास नायक अभिनेता से नेता बने हैं। यह सीट लंबे समय से बीजेडी के कब्जे में रही है। ऐसे में इस सीट पर काफी दिलचस्प मुकाबला है। क्योंकि एक ओर जहां भाजपा बीजेडी के इस क्षेत्र को भेदने की कोशिश करेगी, तो वहीं बीजेडी यहां से अपनी जीत को बरकरार रखने का प्रयास करेगी। ऐसे में जनता का समर्थन किसे प्राप्त होता है, यह तो 4 जून को नतीजे आने पर ही पता चलेगा।

प्रमुख खबरें

AIFF Elections: भारतीय फुटबॉल महासंघ के चुनाव 20 दिसंबर को होंगे

IT Act के तहत भारत सरकार का एक्शन, Apple ने Bitchat App को किया ब्लॉक

Shaktikanta Das का बयान, मजबूत सुधारों के दम पर 8% GDP ग्रोथ के करीब पहुंचा भारत

Bhadohi में बोले Yogi Adityanath, 2017 से पहले उप्र माफिया राज और अराजकता से था ग्रस्त