Badarpur assembly Seat: बदरपुर विधानसभा सीट पर क्या BJP दोबारा हासिल कर पाएगी जीत, समझिए चुनावी आंकड़े

By अनन्या मिश्रा | Feb 03, 2025

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 05 फरवरी को मतदान होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियों ने जोरो-शोरों से प्रचार करना शुरू कर दिया है। यहां पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी लड़ाई है। ऐसे में तीनों पार्टियों के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरकर जनता के बीच वोट मांग रहे हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट पर जनता किस पार्टी के प्रत्याशी को अपना प्रतिनिधि चुनती है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से राम सिंह नेताजी को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस की तरफ से अर्जुन सिंह भड़ाना ताल ठोंक रहे हैं। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने इस बार बदरपुर विधानसभा सीट से नारायण दत्त शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें: Karawal Nagar Seat: करावल नगर सीट पर त्रिकोणीय मुकालबा, जानिए AAP-कांग्रेस-BJP में कौन मारेगा बाजी

कौन मार सकता है बाजी

ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस बार बदरपुर सीट से कौन से पार्टी का प्रत्याशी जीत दर्ज कर सकते हैं। जहां आप मुखिया अरविंद केजरीवाल रैलियों में दिल्ली सरकार के कामों को गिनवा रहे हैं। तो वहीं भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने आप पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोपों की बौछार कर दी है।

साल 2020 में भाजपा ने दर्ज की जीत

साल 2020 के चुनावी नतीजों पर नजर डाले, तो बदरपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आप प्रत्याशी राम सिंह नेताजी को शिकस्त दी थी। भाजपा के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को 90,082 वोट मिले थे। वहीं आप प्रत्याशी राम सिंह नेता जी को 86,363 वोट मिले थे। इसके साथ ही बसपा प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा तीसरे नंबर पर थे।

2015 में AAP प्रत्याशी ने दर्ज की थी जीत

साल 2015 में इस सीट से आप प्रत्याशी रहे नारायण दत्त शर्मा ने जीत हासिल की थी। नारायण दत्त शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी को शिकस्त दी थी। वहीं कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से राम सिंह नेताजी ने चुनाव लड़ा था। लेकिन उनको तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

JioTag 2 Launch: अब iPhone और Android दोनों पर चलेगा रिलायंस का नया Smart Tracker, जानें क्या हैं फीचर्स

Hardik Pandya और Mahieka Sharma की तिरुमला यात्रा, Wedding Rumours के बीच लिया भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद

Jasprit Bumrah की Knee Injury ने बढ़ाई Team India की टेंशन, Sri Lanka के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण पड़ेगा कमजोर

FDI proposals: भारत ने 2025-26 में चीन के एक और हांगकांग के 13 प्रस्तावों को दी मंजूरी