क्या भाजपा-अकाली दल मिलाएंगे हाथ? सुखबीर बादल ने AAP-कांग्रेस को बताया मुख्य प्रतिद्वंद्वी

By अभिनय आकाश | Oct 23, 2026

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को संकेत दिया कि उनकी पार्टी अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में फिर से शामिल हो सकती है। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए, पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पर निशाना साधा और उन्हें राज्य में अपना 'मुख्य राजनीतिक विरोधी' बताया। बिना बीजेपी का नाम लिए, बादल ने कहा कि उनकी पार्टी पंजाब की बेहतरी के लिए समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें: Punjab Assembly में झोटा हत्याकांड पर Congress का हंगामा, CM मान के इस्तीफे की मांग
उन्होंने बताया कि घोषणापत्र एक नवंबर को जारी किया जाएगा। बादल ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पंजाब सरकार का ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान नशे की समस्या खत्म करने के बजाय नशा विरोधी कार्यकर्ताओं और इसकी जानकारी देने वालों की हत्या का कारण बन रहा है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में संकट के बावजूद वह पेरिस की सैर के लिए विमान से जाने की अनुमति हासिल करने के वास्ते ‘दर-दर भटक’ रहे हैं। बादल ने कहा, “भगवंत मान को पंजाबियों को बताना चाहिए कि विदेश यात्राओं के बावजूद वह राज्य में विदेशी निवेश लाने में क्यों नाकाम रहे हैं।” बैठक में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसमें शिअद ने शोक संतप्त परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

प्रमुख खबरें

अब फुल फॉर्म में आया ईरान, एक ही रात में ठोक डाले 7 जहाज, ट्रंप को फिर चुनौती

36 साल बाद पाकिस्तान बॉर्डर पर रूसी सेना, तालिबान के साथ मिलकर भारी गोलीबारी

Haryana के मंत्री Anil Vij का दावा, Panchkula बैठक के बाद कुछ ही घंटों में खत्म होगी हड़ताल

Char Dham Yatra के आखिरी दर्शन का मौका, नोट कर लें कपाट बंद होने की ये तारीखें