By अनन्या मिश्रा | Apr 08, 2026
केरल राज्य में मतदान की तारीख एकदम नजदीक आ गई है। राज्य की 140 सीटों पर एक चरण में 09 अप्रैल 2026 को मतदान होगा। वहीं वोटों की गिनती 04 मई को होगी। राज्य में इस बाद भारतीय जनता पार्टी की एंट्री के बाद से त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। इससे पहले केरल में अधिकतर दो तरफा चुनाव देखने को मिले थे। चुनावी मैदान में एनडीए ने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है।
पिछले दस सालों में केरल राज्य में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार बढ़ा है। हाल ही में तिरुवनंतपुरम नगर निगम में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया था और अपना कब्जा जमाया था। इसके अलावा लोकसभा चुनाव में भी त्रिशूर सी से सुरेश गोपी ने जीत हासिल की थी।
साल 2026 के विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने 140 सीटों पर अपनी पूरी ताकत से उतर रही है। पार्टी ने 'विकसित केरल' के वादे के साथ वामपंथ के खिलाफ एक मजबूत ऑप्शन के रूप में उभरने का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। सुशासन, विकास, और मोदी की गारंटी के आधार पर एनडीए ने केरल की राजनीति में 'किंगमेकर' या फिर इससे अधिक की भूमिका का लक्ष्य रखा है।