प्रधानमंत्री बनेंगे योगी आदित्यनाथ? UP CM ने पहली बार खुलकर दिया जवाब, बोले- राजनीति मेरे लिए...

By अंकित सिंह | Apr 01, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर बढ़ती अटकलों, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित सेवानिवृत्ति को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अपनी बात रखी। भावी प्रधानमंत्री के रूप में उनके समर्थन में बढ़ती जनभावना के बारे में पूछे जाने पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह राजनीति को अपना पूर्णकालिक काम नहीं मानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देखिए, मैं राज्य का मुख्यमंत्री हूं, पार्टी (भारतीय जनता पार्टी) ने मुझे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए यहां रखा है, और राजनीति मेरे लिए पूर्णकालिक नौकरी नहीं है। फिलहाल हम यहां काम कर रहे हैं लेकिन असल में मैं एक योगी हूं।

राष्ट्र सबसे ऊपर 

अपनी प्राथमिक भूमिका के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कि क्या वह खुद को पहले राजनेता मानते हैं या फिर संन्यासी, योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं एक नागरिक के तौर पर काम करता हूं। मैं खुद को खास नहीं मानता। एक नागरिक के तौर पर मैं अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरा करता हूं। मेरे लिए राष्ट्र सबसे ऊपर है। अगर मेरा देश सुरक्षित है, तो मेरा 'धर्म' भी सुरक्षित है और अगर 'धर्म' सुरक्षित है, तो यह कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है।"

इसे भी पढ़ें: क्या तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देंगे अन्नामलाई? आखिर क्या है असली वजह?

नमाज अदा के निर्देश का बचाव

योगी आदित्यनाथ ने मुसलमानों को सड़कों पर नमाज अदा करने के खिलाफ अपने प्रशासन की चेतावनी का भी बचाव करते हुए कहा कि सड़कें यातायात के लिए होती हैं। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि वे हिंदुओं से धार्मिक अनुशासन सीखें, जिन्होंने बिना किसी अपराध, विनाश या उत्पीड़न की घटना के विशाल महाकुंभ मेले में भाग लिया। मेरठ में सड़कों पर नमाज अदा करने के खिलाफ उनके प्रशासन द्वारा दी गई चेतावनी पर विवाद के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने सरकार के कदम का दृढ़ता से बचाव करते हुए कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

प्रमुख खबरें

Asian Senior Wushu Championship: भारत करेगा 2028 में मेजबानी, 42 देशों के 500 खिलाड़ी होंगे शामिल

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य