Supreme Court के फैसले पर CM योगी करेंगे 2020 वाला बड़ा खेल? हैरान रह जाएंगे सारे मुस्लिम

By अभिनय आकाश | Jul 22, 2024

सावन के पहले सोमवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा फैसला सुनाया जिसने लाखों कांवड़ियों को हैरान कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के एक बड़े फैसले पर रोक लगा दी। सुप्रीम कोर्ट ने 22 जुलाई को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों द्वारा पारित निर्देशों पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें कहा गया था कि कांवड़ यात्रा मार्ग पर भोजनालयों को मालिकों के नाम प्रदर्शित करने होंगे। योगी का ये फैसला इसलिए आया था क्योंकि कई दुकान, ढाबे और होटल मिले जिनके नाम तो हिंदू थे लेकिन मालिक मुसलमान। ऐसे में सीएम योगी ने आदेश दिया कि सही नाम के साथ ही दुकान चलानी होगी। इस सख्ती के बाद कई दुकानों ने अपने असली नाम लगाए। योगी के इस फैसले से मुस्लिम नाराज हो गए, बुद्धिजीवि बौखला गए। 

इसे भी पढ़ें: शिव को जल चढ़ाने की कहानी: परशुराम ने गढ़मुक्तेशवर तो रावण ने बागपत तक की थी कांवड़ यात्रा, सपा ने DJ पर बैन लगाया, योगी ने विमान से फूल बरसाया

लेकिन इस पूरे विवाद के बीच एक बड़ा दावा किया गया है कि सीएम योगी एक  बड़ा खेल करने वाले हैं। अगर योगी ने वो दांव चल दिया तो पूरा मामला पलट जाएगा। आपको याद दिला दे कि 2020 में सीएए कानून के खिलाफ जब उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन हो रहे थे। दंगाई पब्लिक प्रॉपर्टी को तोड़ रहे थे। तब योगी ने दंगाईयों से नुकसान की भरपाई का आदेश दिया था। दंगाई की फोटो चौराहे पर लगाई जाए। तब सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि आपने किस कानून के तहत ऐसा किया। लेकिन योगी ने कुछ ही दिनों में ऐसा कानून बना भी दिया। जिसके बाद दंगाईयों की तस्वीरें फिर चौराहे पर लगा दी गई। 

इसे भी पढ़ें: शिव को जल चढ़ाने की कहानी: परशुराम ने गढ़मुक्तेशवर तो रावण ने बागपत तक की थी कांवड़ यात्रा, सपा ने DJ पर बैन लगाया, योगी ने विमान से फूल बरसाया

अब दावा है कि सीएम योगी पहचान बताने को लेकर भी कानून बना सकते हैं। अगर ये दावा सही निकला और सीएम योगी कानून बना देते हैं तो पूरा मामला ही पलट जाएगा।  

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू