कर्नाटक में भी कांग्रेस विधायक बदलेंगे पाला? विधायक एमबी पाटिल ने कही ये बात

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2022

गोवा कांग्रेस में एक बार फिर फूट के आसार नजर आ रहे हैं। अटकलें हैं कि राज्य में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर टूट सकती है। इसकी अगुवाई विधानसभा में कभी नेता विपक्ष की भूमिका में रहे माइकल लोबो कर रहे हैं। जिनके साथ पार्टी के 5 से 7 विधायक कांग्रेस छोड़ सकते है। कि गोवा में कांग्रेस के सभी विधायक भाजपा में शामिल होने वाले बीजेपी के दावे को लेकर कर्नाटक कांग्रेस विधायक एमबी पाटिल से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सीटी रवि का बयान अलोकतांत्रिक है। पाटिल ने कहा कि विधायकों को 40 करोड़ रुपये में खरीदना। इसने हमारे देश की व्यवस्था को खराब कर दिया है, हमें शर्म आती है कि हमारे देश में ऐसी चीजें होती हैं।

इसे भी पढ़ें: गोवा कांग्रेस में घामासान, नेता प्रतिपक्ष से हटाए गए लोबो, डैमेज कंट्रोल के लिए सोनिया गांधी ने भेजा अपना 'दूत'

बता दें कि गोवा में कांग्रेस ने पार्टी उम्मीदवारों को ईश्वर के सामने शपथ दिलाई गई थी कि वे निर्वाचित होने के बाद पाला नहीं बदलेंगे। कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को बस से मंदिर, गिरिजाघर और दरगाह ले गई और उन्हें वहां दल बदल के खिलाफ शपथ दिलाई थी।  

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें