दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का तलाक होगा या नहीं? एक्टर के इस ट्वीट से सब सवालों के मिल जाएंगे जवाब

By रेनू तिवारी | Oct 04, 2022

पिछले कुछ हफ्तों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलग होने की अफवाहें उड़ रही हैं। दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने चुलबुले अंदाज से अफवाहों को खारिज कर दिया। कुछ लोगों को दोनों की चैच से मामला समझ नहीं आया तो रणवीर सिंह ने एक ट्वीट करके कुछ ऐसा लिखा जिसके बाद दोनों की अलग होने की अफवाहों को विराम लग जाएगा। को रणवीर ने अपनी वाइफ एक्ट्रेस दीपिका को 'मेरी रानी' करकर उनकी तारीफ की। दीपिका पादुकोण को एक  एक आभूषण और घड़ी ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नामित किया गया था, जिसे लेकर रणवीर सिंह ने एक ट्वीट किया और लिखा मेरी रानी मुझे तुम पर गर्व हैं। अब जिस लोगों ने दोनों के अलग होने की अफवाहों को जोर दिया था उन्हें शायद इस ट्वीट से जवाब मिल गया होगा कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक है और दोनों अलग नहीं हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: फिल्म ‘गुडबाय’ के रिलीज वाले दिन टिकट की कीमत 150 रुपये तय की गई

3 अक्टूबर को दीपिका पादुकोण को एक लोकप्रिय आभूषण और घड़ी ब्रांड के आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया था। रणवीर सिंह ने ट्विटर पर लिखा, "माई क्वीन! डूइंग अस प्राउड।" 

 

ये रहा ट्वीट:

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही एक फिल्म के लिए हाथ मिलाने वाले हैं। अभिनेता ने फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक 2022 में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, "मेरे पास उनके लिए बेहद सम्मान के अलावा कुछ नहीं है और मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं। मैंने अपने निजी जीवन में भी उनसे बहुत कुछ सीखा है। सभी के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज है। आप लोग हमें बहुत जल्द साथ देखेंगे। वह मेरे साथ हुई सबसे अच्छी चीजों में से एक है और मैं अपने जीवन में उसके लिए बहुत आभारी हूं। टचवुड, हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की, इसलिए 2022 मेरे और दीपिका के दस साल हैं। उनके आगामी प्रोजेक्ट के बारे में आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

प्रमुख खबरें

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त

Raksha Bandhan 2026 पर भाई को न बांधें ये 4 तरह की Rakhi, जानें Shubh Muhurat और Vastu के जरूरी नियम

Career Tips: कोडिंग की जरूरत नहीं, Prompt Engineering में महारत हासिल कर पाएं High Salary Job

Shehbaz Sharif सरकार की बढ़ेगी मुश्किल? Imran Khan को अस्पताल न भेजने पर PTI ने फिर खटखटाया SC का दरवाजा