डेमोक्रेटिक पार्टी ने जारी किया अपना चुनावी घोषणा पत्र, कहा- 'सत्ता में अगर आए तो ग्रीन कार्ड पर रोक हटाएंगे'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने प्रस्तावित चुनावी घोषणा पत्र में कहा कि अगर वह नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सत्ता में आती है तो ग्रीन कार्ड पर लगी रोक को खत्म करेगी और पहले की अर्जियों का निपटारा करने के लिए कदम उठाएगी। आधिकारिक रूप से परमानेंट रेजिडेंट कार्ड (पीआरसी) के तौर पर पहचाने जाने वाला ग्रीन कार्ड अमेरिका में प्रवासियों को दिया जाने वाला ऐसा दस्तावेज है, जो धारक को देश में स्थायी रूप से रहने का अधिकार देता है। घोषणापत्र में एच-1बी वीजा जारी करने की प्रक्रिया पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अस्थायी रोक लगाने के फैसले का विरोध किया गया है। इस चुनाव घोषणा पत्र को 2020 डेमोक्रेटिक पार्टी प्लेटफॉर्म कहा जाता है जिसे विस्कॉन्सिन में राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान इसे मंजूरी दी जायेगी। 17 से 20 अगस्त तक होने वाले इस चार दिवसीय सम्मेलन के दौरान पार्टी पूर्व उपराष्ट्रपति जो बाइडेन को तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए औपचारिक रूप से पार्टी का उम्मीदवार नामित करेगी।

इसे भी पढ़ें: IT पेशेवरों को झटका, अमेरिका में H-1B वीजाधारकों को नहीं मिलेगी अब नौकरी

उन्होंने कहा, ‘‘हम ऐसा कानून लाएंगे जिससे कोई राष्ट्रपति फिर कभी ऐसा भेदभावपूर्ण प्रतिबंध लागू न कर सके।’’ प्रस्तावित घोषणापत्र में कहा गया है कि सत्ता में आने पर जो बाइडेन प्रशासन के नेतृत्व में अमेरिका भारत के साथ सामरिक साझेदारी में निवेश करता रहेगा। इसमें कहा गया है, ‘‘हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र, विविधता के देश और एशिया-प्रशांत में बढ़ रही शक्ति भारत के साथ अपनी सामरिक साझेदारी में निवेश करते रहेंगे।’’ हालांकि 2016 के घोषणापत्र के विपरीत इस प्रस्तावित घोषणापत्र में पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं किया गया है और इस पर उसने पहले के मुकाबले चीन पर अपनी नीति का अधिक विस्तार से उल्लेख किया है। प्लेटफॉर्म में कहा गया है, ‘‘चीन की ओर डेमोक्रेट्स का रुख अमेरिका के राष्ट्रीय हितों और हमारे सहयोगियों के हितों द्वारा निर्देशित होगा।’ घोषणापत्र में तिब्बत का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसमें जलवायु परिवर्तन को वैश्विक आपात स्थिति बताते हुए पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते में अमेरिका के फिर से शामिल होने का आह्वान किया गया है।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra