अगले पांच साल में दिल्ली में 24 घंटे पानी सुनिश्चित करूंगा: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि आप सरकार अगले पांच साल में राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को 24 घंटे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली में साफ पेयजल की कमी के मुद्दे को इस सप्ताह दो बार रेखांकित कर चुके हैं। 

इसे भी पढ़ें: अब नहीं देगा कोई अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दुहाई, CAB का समर्थन किया तो जान...

इससे पहले, मोदी ने रविवार को रैली में कहा था कि दिल्ली सरकार शहर की सबसे बड़ी समस्या को लेकर आंखें मूंदे हुए है। यह है पेयजल की समस्या। अगले साल दिल्ली में विधानसभा चुनाव होना है। यहां आप, भाजपा और कांग्रेस का त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। बयान के मुताबिक केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम अगले पांच साल में समूची दिल्ली में 24 घंटे पानी की सुविधा सुनिश्चित करेंगे।’’

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार