राजीव गांधी के नाम पर चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 09, 2019

वाराणसी। वाराणसी संसदीय क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता अजय राय ने बुधवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री को कड़ा मुकाबला देंगे। राय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मैं घोषणा कर रहा हूं कि मैं यह लोकसभा चुनाव (पूर्व प्रधानमंत्री) राजीव गांधी जी के नाम पर लडूंगा और मेरा वाराणसी सीट पर मोदी को कड़ी टक्कर देने का भी निश्चय है।

उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने सांप्रदायिक ताकतों को हराने और उन्हें सत्ता में आने से रोकने के लिए वाराणसी और चंदौली में कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रति समर्थन व्यक्त किया है।

प्रमुख खबरें

Shubman Gill बोले- ये Match भूलना चाहेंगे, खराब फील्डिंग ने Gujarat से छीना फाइनल का टिकट

Future Deal केस में Amazon की बड़ी जीत, Supreme Court ने खारिज किया CCI का 202 करोड़ का जुर्माना।

HDFC Bank का आरोपों से इनकार, पर Maharashtra Payment विवाद से Share Price में भारी गिरावट।

West Asia टेंशन और FIIs की बिकवाली की दोहरी मार, Share Market में बड़ी गिरावट