गुजरात के हर बेरोज़गार युवा को देंगे रोजगार, गुजरात में बोले केजरीवाल- बिजली के बिल आएंगे ज़ीरो

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2022

आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल से गुजरात में शासन कर रही है और अहंकारी हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पिछले हफ्ते 25 लाख परिवारों के बिजली बिल ज़ीरो आए हैं। 1 सितंबर तक 26 लाख और परिवारों के बिल ज़ीरो आएंगे। दिल्ली में कई साल से बिल ज़ीरो आ रहे हैं। गुजरात में भी अगर हमें मौका मिलेगा तो यहां भी बिजली के बिल ज़ीरो आएंगे। अरविंद केजरीवाल इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने अभियान के तहत शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।  

प्रमुख खबरें

Nepal Floods Rescue | नेपाल में कुदरत के कहर के बीच चमत्कार! भयानक बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से 2 लोग जिंदा निकले, कई और आवाज़ें आईं

Janmashtami Vrat Rules: जानिए रात 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण पूजा के बाद Vrat Parana की सही विधि

Tripura में पूर्व उग्रवादी संगठनों की 72 घंटे की Strike शुरू, यातायात ठप

Nepal Flood में लापता लोगों की पहचान के लिए भारत देगा DNA Profiling लैब की सुविधा