Govinda की पत्नी Sunita Ahuja होंगी Lock Upp 2 की पहली कंटेस्टेंट? होस्ट की कुर्सी संभालेगा ये अभिनेता?

By एकता | May 06, 2026

एकता कपूर का मशहूर रियलिटी शो 'लॉकअप' अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। इस बार शो में बड़े बदलाव और कुछ दिलचस्प चेहरे नजर आ सकते हैं। सोशल मीडिया पर आई एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, एकता कपूर ने अपने इस चर्चित शो पर काम दोबारा शुरू कर दिया है। 

लॉकअप 2 में धमाका करेंगी सुनीता आहूजा

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी, सुनीता आहूजा शो की पहली कंटेस्टेंट हो सकती हैं। हालांकि सुनीता फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं, लेकिन वह कई बार टीवी शोज में गेस्ट के तौर पर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। अगर वह इस शो का हिस्सा बनती हैं, तो यह उनका असली टीवी डेब्यू होगा और फैंस को उनसे कई बड़े खुलासों की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: 3 Idiots Sequel | Vicky Kaushal बनेंगे चौथे 'इडियट'? Aamir Khan की कल्ट क्लासिक के सीक्वल पर बड़ा अपडेट

कौन संभालेगा होस्ट की कुर्सी?

शो के पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था, लेकिन अब उनके राजनीति में बिजी होने के कारण मेकर्स नए होस्ट की तलाश कर रहे हैं। खबरों की मानें तो बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार से इस बारे में बातचीत चल रही है। अगर डील पक्की हो जाती है, तो अक्षय कुमार इस शो को अपनी खास स्टाइल में होस्ट करते नजर आएंगे। जल्द ही मेकर्स इस शो का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Yuge Yugeen Bharat Museum: नॉर्थ ब्लॉक में 2027 तक खुलेगी पहली विथिका

Chandrababu Naidu ने UAE की कंपनियों को आंध्र प्रदेश के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में निवेश का न्योता दिया

Sonia Gandhi के संस्मरण पर विवाद, कश्मीर में CRPF पर हमला और दूध के बढ़े दाम

Iran ने US को दी सीधी चेतावनी, देश से बाहर नहीं भेजा जाएगा Enriched Uranium