क्या भाजपा में शामिल होंगे हार्दिक पटेल? पूछे गए सवाल पर दिया यह जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2022

अहमदाबाद। कांग्रेस से इस्तीफा देने के एक दिन बाद पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर कोई निर्णय नहीं लिया है। पटेल (28) ने यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस का कोई दृष्टिकोण नहीं है और पार्टी के नेता गुजराती लोगों से पक्षपात करते हैं। गुजरात में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और पटेल ने बुधवार को यह कहते हुए कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया कि पार्टी के शीर्ष नेताओं का ध्यान अपने मोबाइल फोन में लगा रहता है और गुजरात कांग्रेस के नेता उनके लिए चिकन सैंडविच का प्रबंध करने में लगे रहते हैं। 

इसे भी पढ़ें: हार्दिक के डैमेज को कंट्रोल करने की कोशिश! कांग्रेस नेताओं ने नरेश पटेल से नाश्ते पर की मुलाकात

यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारतीय जनता पार्टी या आप में शामिल हो सकते हैं, पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा, “मैंने अभी तक किसी राजनीतिक दल में शामिल होने के बारे में कोईनिर्णय नहीं लिया है चाहे वह भाजपा हो या आप।” कांग्रेस की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी कभी हिंदुओं के मुद्दों, जैसे कि सीएए या वाराणसी की मस्जिद में मिले शिवलिंग आदि पर कुछ नहीं बोलती। पटेल ने कहा, “इसके अलावा गुजरात कांग्रेस में जातीय राजनीति बहुत ज्यादा होती है। मैंने पार्टी में तीन साल बर्बाद किये।” पटेल को जुलाई 2020 में गुजरात प्रदेश कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

Lowy Institute Asia Power Index: भारत तीसरी सबसे बड़ी ताकत, PM Narendra Modi दूसरे सबसे प्रभावी नेता बने

Carlos Alcaraz ने जीता पहला ATP Finals, Jannik Sinner के 17 खिताबों की बराबरी की

Nvidia में Jensen Huang की बतौर CEO वापसी, इस्तीफे के 11 दिन बाद बोर्ड का फैसला

Karthigai Deepam से पहले मदुरै में तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी Red Zone घोषित, ड्रोन पर रोक