100 % टैरिफ लगा देंगे...ट्रंप ने दी खुलेआम धमकी, जानें क्या होगा भारत का इस पर रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Jan 22, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने 47वें राष्ट्रपति के तौर पर अमेरिका में शपथ ले ली। इसी के साथ डोनाल्ड ट्रंप के एक्सीक्यूटिव ऑर्डर भी जारी हो चुके हैं। जिसकी गाज कनाडा और मैक्सिको पर 25 प्रतिशत टैरिफ के रूप में पड़ चुकी है। चीन अभी इससे बाहर है। लेकिन चीन की सिरदर्दी यहां खत्म नहीं हुई है। सिर्फ चीन नहीं इस बार ट्रंप ने एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद भारत की भी सिरदर्दी बढ़ चुकी है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी उन देशों को दी है जो ब्रिक्स में शामिल हैं। इसमें भारत भी शामिल है।  ट्रंप ने फिर चेतावनी दी है कि अगर ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, द. अफ्रीका) देशों ने ग्लोबल ट्रेड में डॉलर का इस्तेमाल कम करने के लिए कोई भी कदम उठाया तो उन पर 100% आयात टैरिफ लगाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: खुल गया बड़ा राज! ट्रंप के शपथ में क्यों नहीं गए मोदी, सच जानकर हो जाएंगे हैरान

इस वक्त ट्रंप जो कह रहे हैं उन्होंने हरेक चीज को अपने एक्सीक्यूटिव ऑर्डर में कवर करने की कोशिश की है। लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि ट्रंप ने चीन पर टैरिफ को लेकर जो बात कही उससे उसे दर रखा है।  आने वाले वक्त में ट्रंप चीन और भारत का दौरा भी करने वाले हैं। ये प्रस्तावित दौरे हैं और ब्रिक्स को लेकर जब राष्ट्रपति ये बयान दे रहे हैं तो वाकई ये बात सोचने वाली है। ट्रंप के लिए ब्रिक्स देशों पर 100 प्रतिशत का टैक्स लगाना इतना भी आसान नहीं है। अमेरिकी सरकार के लिए ब्रिक्स देशों से होने वाले आयात पर 100% टैक्स लगाना व्यावहारिक नहीं है। इसकी दो वजहें हैं। पहली- ब्रिक्स देशों में दुनिया की करीब 70% आबादी है। यदि अमेरिका इन देशों से आयात पर 100% टैक्स लगाता है तो ये भी अमेरिकी प्रोडक्ट्स के आयात पर। ऐसे अंकुश लगाएंगे। मतलब अमेरिकी कंपनियों के हाथ से बड़ा बाजार निकल जाएगा। दूसरी अमेरिकियों के लिए महंगाई में अचानक उछाल आएगा क्योंकि ज्वेलरी, कपड़े और दवा के साथ ही अन्य आयातित चीजें भी बेहद महंगी हो जाएंगी।

प्रमुख खबरें

Disha Salian मामले में नाम घसीटे जाने पर बोले Sooraj Pancholi, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं

Vanakkam Poorvottar: Meghalaya में BJP ने कर दिया बहुत बड़ा खेल, एक झटके में बदल डाला विधानसभा का पूरा गणित

Asian Games में Anantjeet Naruka और Parinaaz Dhaliwal ने जीता ऐतिहासिक कांस्य पदक

काम और जिंदगी के उलझन में फंसे Govinda, पुराने साथी Anupam Kher ने बढ़ाया हौसला