क्या अब इमरान खान को कश्मीर मुद्दे पर सऊदी और UAE का मिलेगा साथ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों के साथ कश्मीर मुद्दे पर बुधवार को चर्चा की। सऊदी अरब के विदेश मंत्री अब्देल बिन अहमद अल-जुबैर और संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद बिन सुल्तान अल-नाह्यान आज यहां पहुंचे। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने उनकी अगवानी की। 

इसे भी पढ़ें: अलग-थलग पड़ा पाकिस्तान, जिम मैटिस ने बताया सबसे खतरनाक देश

दोनों मंत्री विदेश कार्यालय भी गए और उन्होंने कुरैशी के साथ एक विस्तृत बैठक की, जिन्होंने उन्हें कश्मीर की ताजा स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी। दोनों मंत्री सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा से भी मुलाकात कर सकते हैं। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के विदेश मंत्रियों की यह यात्रा भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मुद्दे को लेकर तनाव के बीच हो रही है। 

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक